Advertisement

Rupali Ganguly ने की सौतेली बेटी की जिंदगी बर्बाद? अनुपमा पर लगे गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

Latest News
Rupali Ganguly ने की सौतेली बेटी की जिंदगी बर्बाद? अनुपमा पर लगे गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Rupali Ganguly, Ashwin Verma, Esha Verma

Add DNA as a Preferred Source

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) टीवी की बहुत बड़ी स्टार हैं. वह टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) में अपने किरदार के लिए घर-घर पहचानी जाती हैं. उन्होंने इस शो के जरिए काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. वहीं, इन दिनों वह अपने सेट पर अलग बर्ताव को लेकर काफी चर्चा में है. इन सभी के बीच एक और नया विवाद सामने आने है. जिसमें उनकी सौतेली बेटी ने कई हैरान करने वाले दावे किए हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला. 

दरअसल, रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी होने का दावा कर रही है एक लड़की ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक उपयोगकर्ता ने ईशा वर्मा का एक नोट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि वह रुपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा की बेटी है. अपने लंबे नोट में ईशा ने रुपाली को उसके पिता से दूर रखने के लिए काफी क्रिटिसाइज किया है और इस पूरे हालातों की तुलना कथित तौर पर रिया चक्रवर्ती के द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ किए गए बर्ताव से की है. ईशा ने इस पोस्ट में यह भी दावा किया है कि वह 22 साल की हैं.

यह भी पढ़ें- Rupali Ganguly Birthday: 'मोनिषा से अनुपमा तक' कैसे बनी टीवी की टॉप एक्ट्रेस, इन 5 प्वाइंट्स में जानें खास बातें

ईशा ने पोस्ट में कही ये बातें

ईशा ने अपने नोट में लिखा,'' यह बहुत पथेटिक है. क्या किसी को रुपाली गांगुली की असली कहानी पता है? उनका अश्विन वर्मा के साथ बारह साल तक अफेयर रहा है, जबकि वह अपनी दूसरी शादी में थे. अश्विन की पिछली शादी से दो बेटियां हैं. वह एक क्रूअल हार्ट वाली महिला के अलावा और कुछ नहीं है, जिसने मुझे और मेरी बहन, उसकी अपनी बेटियों को उनके पिता से अलग करने की कोशिश की है. वह लगभग 13-14 साल पहले कैलिफोर्निया और फिर न्यू जर्सी में रहते थे. दोनों का एक बेटा है. मैं, इसलिए बोल रही हूं, क्योंकि वह पूरे मीडिया में दावा करती हैं कि उसकी मेरे पिता के साथ खुशहाल शादी है, जबकि वास्तव में वह कंट्रोल कर रही है और जब भी मैं उन्हें फोन करती हूं तो वह मुझपर चिल्लाने लगती हैं.

Esha Verma Post

यह भी पढ़ें- कास्ट‍िंग काउच का दर्द झेल चुकी हैं Anupama, बताया आखिर क्यों फिल्मों से हैं अब तक दूर

2013 में हुई थी रुपाली की शादी

बता दें कि रुपाली गांगुली ने अभी तक इन खबरों को लेकर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है. रुपाली गांगुली और अश्विन वर्मा की शादी साल 2013 में 6 फरवरी को हुई थी. कपल का एक बेटा भी. जिसके साथ अक्सर ही रुपाली फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं. 

अनुपमा इन दिनों सबसे सबसे पॉपुलर टीवी शो में से एक है, लेकिन इसको लेकर भी अक्सर कई विवाद होते रहे हैं. बीते दिनों अनुपमा की बहू किंजल का रोल अदा कर रही निधि शाह के साथ रुपाली गांगुली के विवाद होने की अफवाह भी सामने आई थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement