टीवी
शादी के 4 साल बाद Ankita Lokhande और Vicky Jain के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं. ऐसे हम नहीं कह रहे बल्कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खुद अंकिता इस बात को कहते हुए नजर आ रही हैं.
पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों कलर्स के शो लाफ्टर शेफ 2 में नजर आ रही हैं. उनके साथ उनके पति विक्की जैन भी शो का हिस्सा हैं. शो में कई बार उनकी नोकझोक और प्यार देखने को मिलता है. इस शो में कई बार एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की भी अफवाह भी सामने आई है. वहीं अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें खुद एक्ट्रेस ने कहा है कि 'मैं प्रेग्नेंट हूं.' हालांकि ये मजाक था कि वो सीरियस हैं, ये को अंकिता ही जानती हैं पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
शो लाफ्टर शेफ 2 से एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कहा जा रहा है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. दरअसल लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करती नजर आईं. यह सब तब शुरू हुआ जब कृष्णा अभिषेक ने एक्ट्रेस से एक सामान छीन लिया और भाग गए. जैसे ही अंकिता कृष्णा के पीछे भागी, उन्होंने कृष्णा से कहा कि वो उसे ज्यादा न दौड़ाए. तब अंकिता बोलीं 'मैं प्रेग्नेंट हूं'. उनके ये कहते ही सभी चौंक गए.
इसके बाद कृष्णा अभिषेक ने मजाक में कहा कि ये लल्ला होगा. यह सुनकर करण कुंद्रा भी अंकिता लोखंडे के पास पहुंचे और पूछा कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं. ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande की सास का टूटा अरमान, इस साल भी नहीं बनेंगी 'दादी', खुद एक्ट्रेस ने तोड़ा दिल!
इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'अंकिता ने किया लाफ्टर शेफ्स को कंफ्यूज, जब दी उसने एक खास खबर!.' फिलहाल इसको लेकर अंकिता या विक्की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 19 की उम्र में Ankita Lokhande हुईं कास्टिंग काउच की शिकार, प्रोड्यूसर ने ऐसे फैलाया था जाल
अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन से 2021 में शादी की थी. इससे पहले अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत को सालों तक डेट किया था पर दोनों बाद में अलग हो गए थे. हालांकि 2020 में सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.