Advertisement

Ankita Lokhande ने पिता के निधन के बाद शेयर किया पोस्ट, बोलीं- आप हमेशा याद आएंगे

अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) के पिता शशिकांत लोखंडे(Shashikant Lokhande) के निधन के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है और प्रेयर मीट की जानकारी दी है.

Latest News
Ankita Lokhande ने पिता के निधन के बाद शेयर किया पोस्ट, बोलीं- आप हमेशा याद आएंगे

Ankita Lokhande

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) के पिता शशिकांत लोखंडे(Shashikant Lokhande) ने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. शनिवार 12 अगस्त के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. पिता के निधन के बाद से एक्ट्रेस का बहुत बुरा हाल है. वहीं, अंतिम संस्कार के वक्त एक्ट्रेस का रोते हुए वीडियो भी सामने आया था, तब उनके पति विक्की जैन उनके आंसू पोछते हुए नजर आए थे. पिता की मौत से एक्ट्रेस बुरी तरह से टूट गई हैं. वहीं, एक्ट्रेस अपने पिता की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने पिता के निधन के बाद पहली बार उनको लेकर कुछ कहा है.

दरअसल, सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने एक स्टोरी शेयर की है. इस दौरान उन्होंने अपने पिता की तस्वीर शेयर करते श्रद्धांजलि कार्यक्रम की जानकारी दी है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा- प्रेयर मीट. आप हमेशा याद आएंगे. शशिकांत लोखंडे. 14 अगस्त 2023. शाम 4 बजे से 6 बजे तक. ये मीट मुंबई के मलाड पश्चिम में होगी. 

Ankita Lokhande

ये भी पढ़ें- पिता के निधन से Ankita Lokhande का हुआ बुरा हाल, पति विक्की के गले लगकर रोती दिखीं एक्ट्रेस

लंबे समय से बीमार थे अंकिता के पिता

पिता के बाद से अंकिला का बुरा हाल है. वहीं, एक्ट्रेस के पिता के अंतिम संस्कार के वक्त टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की थी. वे एक्ट्रेस को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे थे. वहीं, आपको बता दें कि अंकिता के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इससे पहले भी वे कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं. आपको बता दें कि एक्ट्रेस के पिता एक बैंकर थे. 

ये भी पढ़ें- Anupama से अंकिता लोखंडे तक, VIDEO में देखें टीवी की हसीनाओं ने कैसे मनाई Holi?

टीवी इंडस्ट्री से की एक्टिंग की शुरुआत

अंकिता को लेकर बात की जाए तो वह टेलीविजन की एक बड़ी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी शो पवित्र रिश्ता से की थी. इस शो से एक्ट्रेस को अच्छी पहचान हासिल हुई थी. इसके अलावा अंकिता कंगना रनौत संग फिल्म मणिकर्णिका में भी नजर आ चुकी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement