Advertisement

Ankita Lokhande के सिर से उठा पिता का साया, एक्ट्रेस के परिवार में छाया मातम

Ankita Lokhande पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है. उन्होंने 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

Ankita Lokhande के सिर से उठा पिता का साया, एक्ट्रेस के परिवार में छाया मातम

Ankita Lokhande father Shashikant Lokhande

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फेमस टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता शशिकांत लोखंडे का निधन हो गया है. 68 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. फिलहाल उनके निधन का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 13 अगस्त 2023 को सुबह 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा. खबरों की मानें तो एक्ट्रेस के पिता पिछले कुछ समय से बीमार थे.

खबरों की मानें तो अंकिता लोखंडे के पिता कुछ समय पहले मुंबई के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे. इसके बाद वो घर वापस आ गए. बीते दिनों फादर्स डे पर एक्ट्रेस ने पिता के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था. इसमें उनके पिता काफी बीमार लग रहे थे. उनके पिता हॉस्पिटल से घर वापस आए तो इसके बारे में भी एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया था. 

पिता के निधन से एक्ट्रेस का परिवार काफी टूट गया है. हालांकि परिवार के किसी सदस्य ने अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande हुईं बेरोजगार? दर्द बयां करते हुए बताया क्यों नहीं मिल रहा काम

बता दें कि अंकिता लोखंडे ने एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से करियर शुरू किया था. इसमें वो सुशांत सिंह राजपूत संग दिखी थीं. फिर अंकिता को कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में शानदार डेब्यू का मौका मिला था. हालांकि, अब अंकिता काफी समय से बड़े या छोटे पर्दे से दूर हैं. 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ 2021 में शादी की थी. पहले दोनों ने तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement