Advertisement

Ankita Lokhande ने सबके सामने खोली पति की पोल? Vicky Jain के हाथ उठाने पर दिया ऐसा जवाब

Ankita Lokhande ने Vicky Jain से बात करते हुए उन्हें वो हरकत याद दिलाई जब वो हाथ उठाने जा रहे थे. इस बातचीत का वीडियो सामने आया है.

Latest News
Ankita Lokhande ने सबके सामने खोली पति की पोल? Vicky Jain के हाथ उठाने पर दिया ऐसा जवाब

Ankita Lokhande, Vicky Jain

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की पर्सनल लाइफ सबसे ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है. जिसकी वजह एक्ट्रेस के पति विक्की जैन (Vicky Jain) का खराब बर्ताव है. विक्की को 'टॉक्सिक पति' का टैग पहले ही मिल चुका है लेकिन हद तब हो गई जब विक्की ने अंकिता पर हाथ उठाने की कोशिश की. विक्की की इस हरकत का वीडियो भी सामने आया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. वहीं, अब अंकिता लोखंडे ने अपने पति को उनकी हरकत पर कनफ्रंट है लेकिन फिर भी विक्की को उस बात का कोई पछतावा नहीं दिख रहा है.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से जुड़ा बिग बॉस 17 का एक प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में अंकिता अपने पति से कहती हैं कि वो घर के कई सदस्यों से उनकी प्रॉब्लम्स शेयर करते रहते हैं लेकिन कभी पत्नी से नहीं पूछते. इस पर विक्की ने अंकिता से उनकी परेशानियां तो पूछीं लेकिन कहने लगे 'ये सब क्यों करती हो घर वाले देख रहे हैं'. विक्की की ये बात सुनकर अंकिता भी हाथ से थप्पड़ का इशारा करते हुए कहती हैं कि 'हां घरवालों ने देखा तो'. यहां पर अंकिता उस वाकये के बारे में इशारों में बात कर रही थीं जिसमें विक्की अचानक अंकिता पर हाथ उठाते-उठाते रुक गए. ये भी पढ़ें- 'पैसों के लिए अंकिता ने की विक्की से शादी', Abhishek Kumar ने एक्ट्रेस को कहा गोल्ड डिगर

विक्की ने अंकिता की इस बात पर कहा कि 'सोच समझ है इसलिए ये पोजिशन है'. अंकिता अपने पति से कहती हैं कि 'दिख नहीं रहा? अंधा है तू?'. दोनों का ये प्रोमो देखकर जाहिर है कि विक्की वाकई उस दिन अंकिता पर हाथ उठाने जा रहे थे. वीडियो पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो कई लोगों का कहना है कि 'विक्की का रिएक्शन देखकर मालूम होता है कि उन्हें अपनी हरकत पर कोई पछतावा नहीं है'. अंकिता और विक्की का रिश्ता बिग बॉस की शुरुआत से ही विवादों में है. अंकिता ने शो पर विक्की को तलाक लेने की बात तक कह दी थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement