Advertisement

पिता के निधन से Ankita Lokhande का हुआ बुरा हाल, पति विक्की के गले लगकर रोती दिखीं एक्ट्रेस

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) के पिता का 12 अगस्त को निधन हो गया है, जिसके बाद से एक्ट्रेस का बुरा हाल है.

Latest News
पिता के निधन से Ankita Lokhande का हुआ बुरा हाल, पति विक्की के गले लगकर रोती दिखीं एक्ट्रेस

Ankita Lokhande

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) के घर में मातम छाया हुआ है. 12 अगस्त को एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है. 68 साल की उम्र में उनके पिता शशिकांत लोखंडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इस बीच वह अस्पताल में भर्ती थे. इससे पहले भी कई बार उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आती रही हैं. वहीं, आज एक्ट्रेस के पिता का सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस दौरान अंकिता लोखड़े बेहद बुरे हाल में नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग एक्ट्रेस के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, इस दौरान अंकिता का हाल बहुत बुरा है. अंकिता लगातार रोए जा रही हैं. अंकिता अपने पिता के जाने के बाद से बुरी तरह से टूट गई हैं. वह अपने पति विक्की जैन के गले लगकर रो रही हैं. इस दौरान उनके पति विक्की एक्ट्रेस को संभाल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande के सिर से उठा पिता का साया, एक्ट्रेस के परिवार में छाया मातम

फैंस ने दी एक्ट्रेस को सांंत्वना

वहीं, इस वायरल वीडियो पर अंकिता के फैंस उन्हें पिता के जाने पर सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ओम शांति. 

फादर्स डे पर शेयर किया था वीडियो

वहीं, बीते दिनों भी एक्ट्रेस ने अपने को लेकर पोस्ट शेयर किया था और फादर्स डे की बधाई दी थी. अंकिता के द्वारा शेयर की गई वीडियो में भी उनके पिता बीमार नजर आ रहे थे. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पिता को स्वस्थ रहने के लिए कहते हुए नजर आ रही थीं. 

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande से सासू मां ने कर दी 'गुड न्यूज' की डिमांड, Video में देखें एक्ट्रेस का रिएक्शन

टीवी से की करियर की शुरुआत

वहीं, आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके साथ ही वह अब बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रही हैं. उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'मणिकर्णिका से अपने करियर की शुरुआत की है. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह अक्सर ही अपनी और पति विक्की संग तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement