Advertisement

Anjali Arora को Google पर इस साल किया गया सबसे ज्यादा सर्च, अब हो गईं ट्रोल, लोग बोले- एक MMS...

Anjali Arora इस साल Google पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. हालांकि लोगों ने इसे उनके MMS कांड से जोड़ दिया.

Latest News
Anjali Arora को Google पर इस साल किया गया सबसे ज्यादा सर्च, अब हो गईं ट्रोल, लोग बोले- एक MMS...

Anjali Arora अंजलि अरोड़ा 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) अब टीवी इंडस्ट्री जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनका 'कच्चा बादाम' (Kaccha Badam Fame Anjali Arora) वीडियो वायरल होने के बाद वो रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं. बाद में, वो कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) में नजर आई थीं. इसी बीच अंजलि अरोड़ा 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स (Most Googled People Of India 2022) में भी टॉप 10 में शामिल हो गई हैं. वह छठे नंबर पर हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसपर अब लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. लोगों को फिर एक बार उनका MMS कांड याद आ गया है. आगे बताते हैं इसके पीछे का कारण. 

अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो जो भी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं वो वायरल हो जाता है. हाल ही में अंजलि का एक वीडियो विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया. लुक की बात करें तो एक्ट्रेस कैजुअल लुक में नजर आईं. अंजलि अरोड़ा ने ब्लैक पैंट को मैचिंग क्रॉप टॉप के साथ पेयर किया और ऑफ-व्हाइट कलर के लॉन्ग कोट के साथ लुक को स्टाइल किया. हालांकि इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर डाला. 

ये भी पढ़ें: MMS कांड के बाद Anjali Arora ने दिखाया Red Hot अवतार, Video पर दिल हार बैठे फैंस

अंजलि के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें जमकर ट्रोल किया है. लोगों का कहना है कि उन्हें MMS कांड की वजह से लोग गूगल पर सर्च कर रहे थे. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'सोचा नहीं होगा कि एक एमएमएस का इतना असर होगा.'

एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'और सर्च में क्या किया है ये बता दिया अंजलि एमएमएस वीडियो यही सर्च किया है सबने.'

ये भी पढ़ें: Anjali Arora MMS में दिखा था ये शख्स? एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो तो पहचान गए लोग

दरअसल, इस साल अंजलि अरोड़ा का एमएमएस लीक हो गया था. इसकी वजह से वो बुरी तरह से ट्रोल हुई थीं. बाद में उन्होंने साफ कर दिया था कि, ये फेक और एडिटेड है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement