टीवी
Anaya Soni के पिता का कहना है उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. बेटी अस्पताल में भर्ती है और उनके पास उसके इलाज के लिए पैसे तक नहीं है.
डीएनए हिंदी: टीवी सीरियल 'मेरे साईं' में अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनाया सोनी (Anaya Soni) की हेल्थ काफी क्रिटिकल है. अभिनेत्री शूटिंग के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गई थीं. इसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां डाक्टर्स ने उनकी सेहत को लेकर कई बड़े खुलासे किए.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस की एक किडनी खराब हो गई है और वह इन दिनों डायलिसिस पर हैं. वहीं, मामले को लेकर अनाया के पिता का कहना है उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. बेटी अस्पताल में भर्ती है और उनके पास उसके इलाज के लिए पैसे तक नहीं है. अनाया की सेहत पर इतना खर्च हो रहा है जिसे उनके परिवार के लिए भी संभाल पाना आसान नहीं है.
यह भी पढ़ें- बस न्यूड अंडरवियर पहने स्टेज पर आ गई ये हसीना, हाथों से ढके प्राइवेट पार्ट्स
वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को सेहत से जुड़ी अपडेट दी. अनाया ने लिखा, 'मेरा क्रिएटाइन लेवल 15.67 पर आ गया है और हीमोग्लोबिन 6.7 पर है. डाक्टर्स का कहना है कि मैं ठीक नहीं हूं, हालत बेहद गंभीर है.'
उन्होंने आगे लिखा, 'सोमवार को अंधेरी ईस्ट वाले होली स्पिरिट में एडमिट हो रही हूं. मेरे लिए दुआ कीजिए. मेरी जिंदगी आसान नहीं है लेकिन मैं आज में जीकर इसे आसान बनाने की कोशिश कर रही थी. यह वक्त भी जल्दी ही गुजर जाएगा. मेरा किडनी ट्रांसप्लांट जल्द ही होगा. डायलिसिस के बाद किडनी के लिए अप्लाई करूंगी.'
बता दें कि इससे पहले जुलाई में अनाया ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी. उस समय उन्होंने कहा था, 'मंजिल बहुत दूर है. अभी हम एक किडनी की तलाश में हैं जो बहुत कठिन प्रक्रिया है. यहां तक कि मुझे आर्थिक मदद की जरूरत है.'
बात अगर वर्कफ्रंट की करें तो अनाया 'मेरे साईं' के अलावा 'इश्क में मरजावां', 'है अपना दिल तो आवारा' और 'अदालत' जैसे शोज में में भी नजर आ चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill हुईं भयंकर ट्रोलिंग का शिकार, फैंस क्यों बोले- दिखा दिया असली रंग?
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.