Advertisement

Amitabh Bachchan को KBC के सेट पर लगी गंभीर चोट, नस कटने के बाद लगे टांके, फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ

Amitabh Bachchan को KBC की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है. पैर की नस कटने के बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया.

Latest News
Amitabh Bachchan को KBC के सेट पर लगी गंभीर चोट, नस कटने के बाद लगे टांके, फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. बिग बी को हाल ही में पैर में गंभीर चोट लग गई है जिस कारण उन्हें पैर में टांके भी लगे हैं. इस बात का खुलासा उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है. हाल ही में रियलिटी टीवी शो KBC की शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लग गई थी. अमिताभ बच्चन ने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान उनके पैर की नस कट गई जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. ये खबर सामने आने के बाद लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएं. 

अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया है कि चोट लगने के बाद उनके पैर में कुछ टांके लगाए गए हैं. हालांकि, रहात की बात ये है कि बिग बी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं. अमिताभ बच्चन ने खुद फैंस से ये कहा है कि अब वो पूरी तरह ठीक हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है.

अमिताभ बच्चन को इस वजह से लगी चोट

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि जूते में लगे मेटल के एक पीस ने उनके बाएं पैर की नस काट दी थी, जब कट से खून लगातार बहने लगा तो स्टाफ और डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची. उन्होंने लिखा- समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से मेरा इलाज हो गया, हालांकि कुछ टांके लगाए गए हैं. 

अमिताभ बच्चन को फिलहाल ट्रेडमिल पर चलने से डॉक्टरों ने मना किया है. साथ ही खड़ा नहीं होना है और हिलना-डुलना भी नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan को भगवान मानती है America की ये फैमिली, घर पर लगवाई आलीशान मूर्ति

फिल्म उंचाई होने वाली है रिलीज

अमिताभ को आखिरी बार अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा और गुड बाय में देखा गया था. अब वो, सूरज बड़जात्या की फिल्म उंचाई में नजर आने वाले हैं जो रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा, डैनी डेंगजोंगपा और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं. ये फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement