Advertisement

Aman Dhaliwal ने कुल्हाड़ी से हमला करने वाले शख्स पर किया खुलासा, बोले 'वो जय माता दी चिल्लाया और'

Aman Dhaliwal पर कुछ दिनों पहले ही हमला हुआ था. एक्टर को एक शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला कर लहुलुहान कर दिया था.

Aman Dhaliwal ने कुल्हाड़ी से हमला करने वाले शख्स पर किया खुलासा, बोले 'वो जय माता दी चिल्लाया और'

Aman Dhaliwal: अमन धलीवाल पर कुल्हाड़ी से हुआ था हमला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जाने- माने टीवी एक्टर और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके अमन धालीवाल (Aman Dhaliwal) को लेकर बीते दिनों चौंकाने वाली खबर आई थी. अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक जिम में उन पर एक सिरफिरे शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला कर डाला था. इस हमले में एक्टर बुरी तरह घायल हो गए थे और खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, अब ठीक होने के बाद एक्टर ने इस हमलावर को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने इस हमलावर के बारे में जो बातें बताई हैं उन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

अमन पर हमले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दिख रहा था कि वो जब जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी एक शख्स हाथ में हथियार लेकर घुस आया और सभी को धमकाने लगे. उसने अमन पर कुल्हाड़ी से हमला भी कर दिया. इस हमले के बारे में हाल ही में अमन ने खुलासा किया है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया है कि 'वो अजीब था, मैंने उसे कार पार्किंग में देखा था और उसके आस- पास गाड़ी पार्क नहीं की'.

ये भी पढ़ें- मशहूर एक्टर Aman Dhaliwal पर सिरफिरे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, खून से लथपथ होकर भी बदमाश को कर डाला ढेर

एक्टर ने बताया कि 'मैं जिम के लिए तैयार होकर गाड़ी से निकलने वाला था, तभी अचानक उसने मेरी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. मैं ये देखकर बिना जूते पहने गाड़ी से बाहन निकल आया और वो मुझ पर कुल्हाड़ी से हमला करने लगा. मैं कुछ समझ नहीं पा रहा था. वो जय माता दी चिल्लाया... मैं इसे हिंदू वर्सेस कुछ नहीं बनाना चाहता हूं. मैं इसे रोकना चाहता था क्योंकि वो एक साइकोपैथ मालूम होता था. वो भारतीय था और वो किसी को चोट पहुंचाता तो भारतीय लोगों के लिए गलत मैसेज जाता, इसलिए मैं उसे रोकना चाहता था'.

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi ने खोला Sidhu Moose Wala की हत्या का राज, बताया क्यों और किसने उतारा मौत के घाट

एक्टर का कहना था कि 'देश के नाम को बचाए रखने के लिए मुझे लड़ने का साहस दिया. वो लोगों के पीछे दौड़ रहा था और उन पर हमला कर रहा था'. एक्टर को शक है कि हमलावर राजनीतिक एजेंडे के चलते ऐसा कर रहा था. अमन का कहना है कि 'वो साइकोपैथ लग रहा था लेकिन काफी अच्छी तरह से ट्रेन था. वो मुझसे हिंदी में बात रहा था और बाकी सभी से अंग्रेजी में बोल रहा था'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement