Advertisement

Akshay Kumar ने बताया क्यों फ्लॉप हो रही हैं उनकी फिल्में, Kapil Sharma के शो में कहा- 'मेरी चीजों को नजर...'

Akshay Kumar के सितारे इन दिनों गरदिश में हैं. इस साल उनकी तीन तीन फिल्में Box office पर फ्लॉप हो गईं. इसी बीच उनकी नई फिल्म Cuttputlli ओटीटी पर रिलीज हुई है जिसको ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब अपनी फिल्मों को लेकर अक्षय ने Kapil Sharma के शो में बड़ा खुलाया किया है.

Latest News
Akshay Kumar ने बताया क्यों फ्लॉप हो रही हैं उनकी फिल्में, Kapil Sharma के शो में कहा- 'मेरी चीजों को नजर...'

Akshay Kumar अक्षय कुमार 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2022 अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के काफी निराशाजनक रहा. इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं जिसमें से एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढंग की कमाई नहीं कर पाई. वहीं हाल ही में एक्टर की नई फिल्म कठपुतली (Cuttputlli) ओटीटी पर रिलीज हुई. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कपिल शर्मा के शो (The Kapil Sharma Show) के नए सीजन के पहले एपिसोड में पहुंचे. लंबे समय बाद कपिल का शो टीवी पर वापसी कर रहा है. इसी बीच शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अक्षय अपनी फ्लॉप फिल्मों का ठीकरा कपिल शर्मा पर फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. 

जल्द ही सोनी टीवी पर ‘द कपिल शर्मा शो’ की वापसी होने जा रही है. हाल ही में शो के नए सीजन के कुछ प्रोमो रिलीज किए गए हैं. इन प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने शिरकत की है. उनके साथ उनकी फिल्म कठपुतली की को-स्टार रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता, निर्माता जैकी भगनानी और एक्टर चंद्रचूर सिंह भी पहुंचे. इसी दौरान शो के एक प्रोमो वीडियो में अक्षय ने कपिल पर आरोप लगाया है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कपिल की वजह से फ्लॉप हो रही है.

दरअसल वीडियो मं देखा जा सकता है कि अक्षय हंसते हुए कहते हैं- 'ये आदमी इतनी नजर लगाता है सब चीजों पे ... मेरी फिल्मों पे, पैसे पे, नजर डाल दी ... अब फिल्में नहीं चल रहीं.' अक्षय की ये बात सुनकर सभी हंस पड़ते हैं. हालांकि, उन्होंने ये बात मजाकिया अंदाज में कही. इस बात को सुनकर खुद कपिल शर्मा भी हंस पड़े थे. 

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar की 'Cuttputlli' का साउथ वालों ने कर दिया बंटाधार, रिलीज कर दी ये फिल्म, जानिए क्या है कनेक्शन

बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार की चौथी फिल्म इस साल रिलीज हुई. हालांकि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है. इसे 2 सितंबर को Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम किया गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement