Advertisement

Raju Srivastava की हालत पर डॉक्टर हार मान चुके हैं, अब Ahsaan Qureshi ने दोस्त के लिए पढ़ी हनुमान चालीसा

Ahsaan Qureshi Chanting Hanumaan Chalisa: अहसान कुरैशी (Ahsaan Qureshi) द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के दौरान राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के साथ नजर आए थे. कॉमेडियन के जल्द ठीक हो जाने की लगातार कामना की जा रही है. एहसान कुरैशी ने भी अपने दोस्त के जल्द ठीक हो जाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया है.

Latest News
Raju Srivastava की हालत पर डॉक्टर हार मान चुके हैं, अब Ahsaan Qureshi ने दोस्त के लिए पढ़ी हनुमान चालीसा

Raju Srivastava and Ahsaan Qureshi : राजू श्रीवास्तव और एहसान कुरैशी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ahsaan Qureshi Chanting Hanumaan Chalisa: देश भर से राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के लिए जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना की जा रहा ही है. लोकप्रिय कॉमेडियन को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा और तब से वे वेंटिलेटर पर आईसीयू में हैं. उनकी हालत में सुधार हुआ था लेकिन कल 18 अगस्त को अचानक उनकी तबीयत फिर से खराब होने लगी. लोकप्रिय कॉमेडियन एहसान कुरैशी (Ahsaan Qureshi) ने राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वह अपने दोस्त के लिए हनुमान चालीसा (Hanumaan Chalisa) का जाप कर रहे हैं.

अहसान कुरैशी ने पिंकविला से बात करते हुए कहा कि अब वे चमत्कार होने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने भी हार मान ली है. उन्होंने कहा, "डॉक्टरों ने हार मान ली है. उन्होंने परिवार से कहा है कि वे उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर चुके हैं, और अब केवल एक चमत्कार ही उन्हें बचा सकता है."

ये भी पढ़ें- Raju Srivastava को लेकर अच्छी खबर नहीं है... Shekhar Suman ने क्यों कही ये बात?

एहसान कुरैशी ने बताया कि उनकी मौत की खबर झूठी है, डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी ब्रेन डेड जैसी परिस्थिति है. उसकी हालत बेहद नाजुक है. हम सभी दोस्त प्रार्थना कर रहे हैं और कुछ मिनट पहले मैंने हनुमान चालीसा का जाप किया.

अहसान कुरैशी द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के दौरान राजू से मिले और तब से वे दोस्त हैं.

मीडिया से बातचीत के दौरान कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने कहा, "मैं उनसे आखिरी बार ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सामने वाले ऑफिस में मिला था. मैरीगोल्ड बिल्डिंग में उनका एक ऑफिस है. जब भी वह लखनऊ आते थे तो उनके साथ कॉफी पीते थे."

उन्होंने आगे शेयर किया, "राजू की बेटी (अंतरा) की शादी होनी है और उसका बेटा काफी छोटा है. हम उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. जिस शख्स ने दुनिया को हंसाया है, अब पूरी दुनिया उसकी सलामती की दुआ कर रही है. हम सभी चिंतित हैं और शाम तक दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार हैं. हम बस इतना चाहते हैं कि राजू भाई ठीक हो जाएं."

ये भी पढ़ें- Raju Srivastava की खराब हालत पर छलका Rajpal Yadav का दर्द, वीडियो में बोले- भाई राजू बाहर आओ

राजू श्रीवास्तव एक लोकप्रिय कॉमेडियन हैं जो कई कॉमेडी शो का हिस्सा रहे हैं. श्रीवास्तव द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो, शक्तिमान और अन्य शो में हिस्सा थे. कॉमेडियन ने बॉलीवुड फिल्मों जैसे मैंने प्यार किया, तेजाब, बाजीगर जैसी फिल्मों में एक्टिंग की थी. उन्हें हाल ही में इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में स्पेशल गेस्ट के तौर पर देखा गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement