Advertisement

Veena Kapoor: फेमस एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या, प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

दिग्गज अभिनेत्री वीणा कपूर (Veena Kapur) की हत्या कर दी गई है. चौंका देने वाली बात है कि उनके कत्ल के आरोप अभिनेत्री के बेटे पर ही लगा है.

Latest News
Veena Kapoor: फेमस एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या, प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने उठाया खौफनाक कदम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मनोरंजन जगत से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है. टीवी और फिल्मों में नजर आ चुकीं दिग्गज अभिनेत्री वीणा कपूर (Veena Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं रहीं. बीते गुरुवार को जुहू में एक महिला की बॉडी मिलने की खबर सामने आई थी. वहीं, जांच के दौरान पता चला कि ये महिला और कोई नहीं, अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली 74 वर्षीय वीणा कपूर हैं. एक्ट्रेस की हत्या की गई है. सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि इस हत्या का आरोप अभिनेत्री के बेटे पर ही लगा है.

बेटे ने किया वीणा कपूर का कत्ल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीणा कपूर के 43 वर्षीय बेटे ने जमीन विवाद को लेकर उनकी हत्या कर दी. आरोपी की पहचान सचिन कपूर के रूप में की गई है. वीणा कपूर के दो बेटे हैं. इनमें से एक बड़ा बेटा यूएसए में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है तो वहीं, सचिन पहले टीजर के रूप में काम किया करता था लेकिन फिलहाल उसके पास कोई नौकरी नहीं थी जिसके चलते वह काफी समय से अपनी मां के साथ ही जुहू के चार बेडरूम वाले फ्लैट में रह रहा था.

यह भी पढ़ें- Aamir Khan ने सिर पर टोपी, गले में गमछा डालकर की कलश पूजा, साथ में दिखीं एक्स-वाइफ 

इधर, बताया गया कि सचिन का मां वीणा कपूर के साथ प्रोपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसे लेकर एक्ट्रेस के बेटे ने कोर्ट में अर्जी भी डाली थी. इसी विवाद के चलते उसने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए बॉडी को ठिकाने लगाने का भी प्लान बनाया. इसके लिए उसने वीणा कपूर की बॉडी को पास ही की एक नदी में बहा दिया. फिलहाल सचिन कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा पुलिस ने घर के नौकर लालू कुमार मंडल को भी गिरफ्तार किया है.  

सदमे में लोग
इस खबर के सामने आने के बाद मनोरंजन की गलियों में मातम पसर गया है. हर कोई अभिनेत्री को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है. सुल्तान, गुंड़े और भारत जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस नीलू कोहली ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुख जाहिर किया है. नीलू ने पोस्ट कर लिखा,'वीणा जी आपके साथ बहुत ही गलत हुआ है. यह सुनकर मेरा दिल टूट गया है. मैं क्या बोलूं, मेरे पास शब्द ही नहीं हैं. इतने सालों के स्ट्रगल के बाद आपकी आत्म को शांति मिले.'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nilu Kohli (@nilukohli)

 

यह भी पढ़ें- Laal Singh Chaddha के फ्लॉप होने के बाद बदला आमिर का लुक, नई फोटो देख खा जाएंगे झटका

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement