Advertisement

Puneet Superstar को लेकर Abhishek Malhan ने किया खुलासा, बताया क्यों हुए थे पहले ही बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर

बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss Ott 2) के रनर अप अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan) ने हाल ही में खुलासा किया है कि पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) को पहले ही दिन शो से क्यों बाहर कर दिया गया था.

Latest News
Puneet Superstar को लेकर Abhishek Malhan ने किया खुलासा, बताया क्यों हुए थे पहले ही बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर

 Abhishek Malhan Puneet Superstar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss Ott 2) के रनर अप अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan) शो के बाद से लगातार चर्चा  में है. शो में उन्होंने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया था. शो में उन्होंने शुरुआत से ही काफी अच्छा गेम खेला है. वहीं फुकरा इंसान के शो में बीमार भी हो गए थे. हालांकि फिलहाल वह ठीक हैं और पहली बार अपने भाई निश्चय मल्हान के यूट्यूब चैनल पर नजर आए हैं. इस दौरान उन्होंने बिग बॉस और घर के अंदर के लोगों के बारे में बातें की हैं और कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया है. इसके साथ ही अभिषेक ने पुनीत सुपरस्टार(Puneet Superstar) के पहले ही दिन एविक्शन को लेकर भी बात की है. 

वीडियो की शुरुआत में ट्रिगर इंसान उर्फ निश्चय द्वारा बिग बॉस ओटीटी 2 में दूसरे नंबर पर आने पर अपने भाई अभिषेक मल्हान को डांट लगाई थी और बताया कि कैसे उसे कोई भी याद नहीं रखेगा. इसके अलावा निश्चय ने अभिषेक को बताया कि उसने फिनाले से पहले एक वीडियो बनाया था, जब वह घर के अंदर था. उन्होंने अभिषेक को वह वीडियो नहीं देखने दिया क्योंकि वह चाहते थे कि वह इस व्लॉग में इसके बारे में रिएक्शन दे. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं नाली में लेटकर Reels बनाने वाले 'लॉर्ड पुनीत', Big Boss OTT 2 से क्यों हो गए बाहर?

पुनीत सुपरस्टार को लेकर अभिषेक ने किया खुलासा

बाद में अभिषेक ने सबसे पहले कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार के बारे में रिएक्शन दिया, जिसे शो के पहले ही दिन घर से बाहर कर दिया गया था. निश्चय ने कहा कि मैंने बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से निकलने वाले पुनीत का इंट्रो वीडियो इसलिए जोड़ा था क्योंकि ऐसे कई कंटेस्टेंट रहे हैं, जिन्होंने इस तरह का बर्ताव किया है. उन्होंने वास्तव में क्या-क्या किया, क्या आप इस बारे में खुलासा करेंगे. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2 के बाद अब Lock Upp 2 में जलवा दिखाएंगे Puneet Superstar, लाइव आकर बोले 'Kangana Ranaut से करूंगा शादी'

इस कारण पुनीत हुए थे पहले ही दिन बाहर

जिसके बाद अभिषेक ने वॉशरूम सीन को लेकर खुलासा किया जिसके कारण कंटेस्टेंट इसे बर्दाश्त नहीं कर सके और उसके बाद पुनीत सुपरस्टार ने घर छोड़ दिया था. अभिनेष ने बताया कि हां टॉयलेट सीन ही मुख्य बात थी, जहां बिग बॉस ने पुनीत को शो से बाहर कर दिया था. तो हुआ ये कि पुनीत सुपरस्टार ने वेस्टर्न टॉयलेट में इंडियन स्टाइल में उसका इस्तेमाल किया था और उसकी सीट को खराब कर दिया था. हर जगह गंदगी थी और जब अविनाश सचदेव वॉशरूम में गए थे तो उन्होंने पूछा कि टॉयलेट किसने यूज किया, जिसपर पुनीत ने कहा हमने. तभी तो घर में इतना बड़ा सीन हो गया. पूजा जी ने भी खड़े होकर कहा कि वह उनके और सभी के साथ अनसेफ महसूस करती हैं. पुनीत घर में अलग लेवल का लड़का था. जब भी मैं उसे कुछ उठाते हुए देखता तो मैं कहता हां प्लीज आगे बढ़े. 

घर के लोगों पर अभिषेक ने यूं किया रिएक्ट

वहीं, निश्चय ने जो वीडियो बनाया था उसमें पूजा भट्ट के परवरिश वाले कमेंट को लेकर भी रिएक्ट किया था. वीडियो में बेबिका धुर्वे, फलक नाज और अविनाश सचदेव को भी निश्चय ने रोस्ट किया था. पूरा रोस्टिंग वीडियो देखने के बाद अभिषेक खूब हंसते हुए नजर आए हैं और उन्होंने कहा कि अब उन्हें पता चला है कि शो में मेरे पीठ पीछे किसने मेरे बारे में बुरा कहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement