Advertisement

Abhishek Malhan का नया व्लॉग है विस्फोटक, बिग बॉस की पोल खोलकर बताया Elvish से लड़ाई का सच

Abhishek Malhan ने एक नया व्लॉग शेयर किया है. इस व्लॉग में उन्होंने Elvish Yadav के साथ अपने लड़ाई के साथ- साथ कई और मुद्दों को लेकर बात की है.

Latest News
Abhishek Malhan का नया व्लॉग है विस्फोटक, बिग बॉस की पोल खोलकर बताया Elvish से लड़ाई का सच

Abhishek Malhan Latest Youtube Vlog: अभिषेक मल्हान का व्लॉग 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूट्यबर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट थे. वो शो के टॉर 2 तक पहुंचे थे और लग रहा था वो बस जीत ही जाएंगे लेकिन आखिर में बाजी एल्विश यादव (Elvish Yadav) मार ले गए. अभिषेक बिग बॉस के घर में बीमार तक पड़ गए थे. वहीं, हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि बीबी हाउस में उनके साथ क्या- क्या हुआ और किस तरह मेकर्स ने कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ नाइंसाफी की. इस व्लॉग (YouTube Vlog) में उन्होंने मनीषा रानी (Manisha Rani) का नाम भी लिया.

अभिषेक मल्हान ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सपोर्ट करने वालों का शुक्रिया करते दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि बिग बॉस की जर्नी उन्हें जिंदगी भर याद रहेगी. अभिषेक ने बताया कि एक वक्त पर सभी घरवाले उनके खिलाफ हो गए थे और पूजा को लोग सभी इसलिए हेड बनाकर बैठे थे क्योंकि सभी को लग रहा था पूजा उन्हें कोई न कोई फिल्म जरूर देंगी. अभिषेक ने कहा कि उनकी हिम्मत तब बढ़ी जब सलमान ने घरवालों को चेताया कि अभिषेक के परिवार पर कोई कुछ नहीं बोलेगा. उन्हें तब जाकर हिम्मत आई.

ये भी पढ़ें- Abhishek Malhan ने Elvish Yadav पर लगाए निगेटिव पीआर के आरोप, फुकरा इंसान की बातें सुन रो पड़े यूट्यूब स्टार

अभिषेक ने बिग बॉस की पोल खोलते हुए कहा कि मनीषा रानी को घर में जानबूझकर विलेन दिखाया गया जबकि वो रियल लाइफ में बेहद प्यारी हैं. उसकी इमेज खराब करने की कोशिश की गई है. उन्होंने एल्विश यादव संग अनबन की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि 'मेरे और एल्विश के फैंस को आपस में लड़वाने के लिए ये साजिश की गई. मेरी उस क्लिप को काट दिया गया, जिसमें मैंने कहा था कि वाइल्ड कार्ड में एल्विश जीतेंगे को मुझे खुशी होगी'. अभिषेक ने आरोप लगाया कि जानबूझकर सब निगेटिव दिखाया गया.

ये भी पढ़ें- फॉलोअर्स स्टेटमेंट पर बुरे फंसे Abhishek Malhan, Salman Khan ने फुकरा इंसान की जमकर लगाई फटकार

अभिषेक ने कहा कि 'टिकट टू फिनाले' टास्क में उन्हें बहुत चोटें आई थीं और उनकी शर्ट खून से सन गई थी लेकिन ऐसा दिखाया गया कि पूजा के साथ बहुत गलत हुआ. अभिषेक ने इस नाइंसाफी पर नाराजगी जाहिर की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement