Advertisement

Abhishek Malhan और Jiya Shankar म्यूजिक वीडियो में दिखेंगे साथ, सोशल मीडिया पर लीक हुआ फर्स्ट लुक

बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss Ott 2) के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan) और एक्ट्रेस जिया शंकर(Jiya Shankar) जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक वायरल हो रहा है.

Latest News
Abhishek Malhan और Jiya Shankar म्यूजिक वीडियो में दिखेंगे साथ, सोशल मीडिया पर लीक हुआ फर्स्ट लुक

Abhishek Malhan Jiya Shankar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss Ott 2) के कंटेस्टेंट और रनर अप अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan) शो से निकलने के बाद चर्चा में है. इसके साथ ही इस शो में उनके साथ नजर आई एक्ट्रेस जिया शंकर(Jiya Shankar) बिग बॉस से बाहर आने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं, दोनों का शो खत्म होने के बाद सोशल मीडिया अभिया नाम से हैसटैग तैयार किया है, जिसके बाद अक्सर ही दोनों के फोटोज वीडियो इसी हैशटैग के साथ वायरल होते रहते हैं. वहीं, एक बार फिर से ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं, और इनको लेकर एक अपडेट सामने आया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसको लेकर बताया जा रहा है कि ये दोनों एक म्यूजिक वीडियो में जल्द ही नजर आने वाले हैं. इस दौरान जिया फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस अपने इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, अभिषेक ने ग्रीन कलर की जैकेट पहनी हुई है. बताया जा रहा है कि ये तस्वीर दोनों कलाकारों के नए म्यूजिक वीडियो के सेट की है, जिसको लेकर इनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें-Elvish Yadav ने 'पंजाब वाली भाभी' से कराई मुलाकात? नए व्लॉग में बता दिया गर्लफ्रेंड का पता

वायरल हुई जिया और अभिषेक की तस्वीर

वहीं, एक और तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें अभिषेक मल्हान जियो की ओर देख रहे हैं. इस दौरान उनके हाथ में गिटार है. वहीं, जिया उनके सामने खड़ी है और वह अभिषेक से कुछ कहते हुए नजर आ रही है. दोनों ही तस्वीरों के वायरल होने के बाद अभिया के फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. अभिया के फैंस उन्हें इस म्यूजिक वीडियो में देखने के लिए बेताब है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by abhiya (@abhixjiya1)

ये भी पढ़ें- Big Boss 17 के कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई लीक, Seema Haider इस खास शख्स के साथ लेंगी एंट्री?

अभिषेक जिया हैं अच्छे दोस्त

बता दें कि अभिषेक मल्हान और जिया शंकर की बिग बॉस ओटीटी 2 शो के दौरान काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी. वहीं, शो खत्म होने के बाद जिया अभिषेक से अस्पताल में भी मिलने के लिए पहुंची थी. इसके साथ ही दोनों एक दूसरे की अक्सर ही तारीफ करते हुए भी नजर आए हैं.

इन कलाकारों ने बिग बॉस 17 में एंट्री से किया इनकार

वहीं, जल्द ही बिग बॉस का सीजन 17 शुरू होने वाला है. अभिषेक मल्हान, जिया शंकर, मनीषा रानी और एल्विश यादव के फैंस चाहते हैं कि ये लोग शो में एंट्री ले. हालांकि अभिषेक, एल्विश और जिया शो में जाने को लेकर इनकार कर चुके हैं और मनीषा रानी ने इन खबरों को लेकर फिलहाल कोई रिस्पांस नहीं किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement