Advertisement

Bigg Boss OTT सीजन 2 को मिला अपना पहला फाइनलिस्ट, Pooja Bhatt को हराकर इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी

Bigg Boss OTT 2 जल्द फिनाले की ओर बढ़ रहा है. हाल ही में हुए एक टास्क में Abhishek Malhan की जीत हो गई है जिससे वो पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं.

Latest News
Bigg Boss OTT सीजन 2 को मिला अपना पहला फाइनलिस्ट, Pooja Bhatt को हराकर इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी

Bigg Boss OTT 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) शो इन दिनों काफी चर्चा में है. शो अब एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. वो अपने फिनाले के करीब है और अब पहला टिकट टू फिनाले टास्क (Ticket to finale task) भी खत्म हो गया है. इस टास्क के बाद सीजन का पहला फाइनलिस्ट और आखिरी कैप्टन का नाम भी सबके सामने आ चुका है. ये कोई और नहीं बल्कि अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) हैं. पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को हराकर अभिषेक ने बाजी मार ली है.

बिग बॉस ओटीटी 2 में पहला टिकट टू फिनाले टास्क खत्म हो गया है. इस टास्क में  फेमस यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और एक्ट्रेस पूजा भट्ट के बीच भिड़ंत हुई थी और जीत अभिषेक की हुई. इसी के साथ वो पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं. अभिषेक की जीत साफ थी, क्योंकि वह टिकट टू द फिनाले टास्क के दौरान सबसे ज्यादा फल जमा करने में सफल रहे. उनकी कड़ी मेहनत और गेम प्लान ने उन्हें जीत दिलाई है. इसी के साथ वो बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले फाइनलिस्ट और आखिरी कप्तान के रूप में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 Winner हो गया फाइनल? जाने Elvish Yadav और Abhishek Malhan में किसने जीती बाजी

कठिन था टास्क

टिकट टू फिनाले टास्क बहुत कठिन था. जब टास्क शुरू हुआ, तो घरवाले एक्साइटेड थे पर बाद में थोड़े आक्रामक हो गए. इस दौरान अविनाश और अभिषेक के बीच लड़ाई भी हो गई थी. जब अभिषेक अपने फलों को प्रोटेक्ट कर रहा था, तो जद और अविनाश आक्रामक तरीके से अभिषेक के फल चुराने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते सभी लोग घायल हो गए. अभिषेक ने गुस्से में कहा 'जेड, मुझे धक्का देना बंद करो! अगर तुम मुझे इस तरह धक्का दोगे, तो मैं ये ध्यान रखूंगा कि तुम रोते हुए लेबनान पहुंच जाओ.'

इसके बाद बिग बॉस के पास टास्क रोकने के अलावा कोई रास्ता नहीं था. पूजा भट्ट भी घायल हो गई थीं. पूजा की चोट के चलते बिग बॉस ने उन्हें एक प्रतिनिधि चुनने को कहा जो उनके टास्क को पूरा करेगा. इसपर पूजा ने जेड को चुना पर जीत अभिषेक को ही मिली.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: Salman Khan ने लगाई Elvish Yadav की क्लास, यूट्यूबर को रोता देख एक्टर और शो के मेकर्स पर भड़के फैंस

बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है. फिलहाल अभिषेक और पूजा भट्ट के अलावा अविनाश सचदेव, मनीषा रानी, जिया शंकर, जद हदीद, बेबिका धुर्वे और एल्विश यादव घर के अंदर मौजूद हैं. इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. अब देखना होगा कि शो का विनर कौन बनता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement