Advertisement

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए, लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर निर्देश दिए, धार्मिक परिसर के बाहर ना जाए आवाज-योगी, धार्मिक परिसर तक ही रहे आवाज-CM योगी, यूपी-धार्मिक स्थलों को लेकर दिशा निर्देश दिए | बांग्लादेश में संसदीय चुनाव की वोटिंग जारी, बांग्लादेश में 299 सीटों पर संसदीय चुनाव | कहासुनी के बाद नाबालिग को चाकू मारा, दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी, दिल्ली के बवाना में नाबालिग की हत्या | यूपी के बागपत में साध्वी प्राची का बड़ा बयान, 'RSS पर प्रतिबंध लगाने वालों के कर्म नेक नहीं', या फिर उनका बाप भी एक नहीं है- साध्वी प्राची, देशभर में हम लगातार घटते जा रहे हैं- साध्वी प्राची, पहले 2 बच्चे होते थे अब 1 बच्चा होता है-साध्वी प्राची, 2014 से पहले बेटियां उठा ली जाती थीं-साध्वी प्राची, देश में अगर हिंदू घटेंगे तो फिर कटेंगे- साध्वी प्राची, RSS की वजह से देश की बेटियां सुरक्षित- प्राची

Abdu Rozik Height: अब्दू रोजिक के साथ हुआ बड़ा चमत्कार, बढ़ गई छोटे भाईजान की हाइट, यूं शेयर की गुड न्यूज

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को लेकर एक खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है. बता दें कि तजाकिस्तानी सिंगर की हाइट अब बढ़ रही है.

Abdu Rozik Height: अब्दू रोजिक के साथ हुआ बड़ा चमत्कार, बढ़ गई छोटे भाईजान की हाइट, यूं शेयर की गुड न्यूज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के विवादित शो बिग बॉग के 16वें सीजन (Bigg Boss 16) का हिस्सा बनने के बाद से ही तजाकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) सुर्खियों में बने हुए हैं. बीबी हाउस में अपनी सुपर क्यूट हरकतों से अब्दु ने हर किसी का दिल जीत लिया. वहीं, शो के बाद भी सिंगर आए दिन किसी ना किसी वजह को लेकर खबरों का हिस्सा बने ही रहते हैं. इस बीच अब्दु को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसके बारे में सुनकर फैंस की खुशी का ठीकाना नहीं रहा है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि अब्दु रोजिक के साथ एक बड़ा चमत्कार हुआ है. सिंगर की हाइट बढ़ गई है. जी हां, अब्दु ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है. मामले को लेकर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अब्दु ने लिखा, 'क्या आप अंतर देख सकते हैं? डॉक्टर्स ने कहा था कि मैं अब ग्रो नहीं कर पाऊंगा क्योंकि मेरे पास 0 पर्सेंट ग्रोथ हॉर्मोन हैं. अलहमदुलिल्लाह ये चमत्कार है, आप सभी के प्यार, सपोर्ट और दुआओं का नतीजा है कि मैं ग्रो कर रहा हूं. मेरी हाइट बढ़ रही है.'

यह भी पढ़ें- MC Stan और Abdu Rozik की लड़ाई में दोस्त शिव ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'ये बस 2 दिन का है'

यहां देखें अब्दु रोजिक का पोस्ट-

 

 

बता दें कि 19 साल के छोटे भाईजान की हाइट अबतक 94 सेंटीमीटर यानी 3 फीट 1 इंच बताई जाती थी. हालांकि, अब ये बढ़ती नजर आ रही है.  अब्दु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर कर भी इस बात की जानकारी दी है. इंस्टा स्टोरी पर अब्दु ने बताया की पहले के मुकाबले उनकी हाइट बढ़ी है और वे आगे भी ग्रो कर रहे हैं. 

Abdu Rozik

यह भी पढ़ें- 'वो लड़कियों संग घूमता है', MC Stan से झगड़े के बीच घिरे Abdu Rozik, दुश्मन Hasbulla ने चरित्र पर उठाए सवाल

बता दें कि अब्दु रोजिक को 5 साल की उम्र में रिकेट्स हो गया था. इसके चलते उनकी हाइट वहीं रुक गई. सिंगर ने तमाम तरह के ट्रीटमेंट लिए लेकिन कोई असर नहीं हुआ. अब सिंगर ने गुड न्यूज शेयर कर फैंस का दिन बना दिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement