Advertisement

'छोटा बच्चा' बन Abdu Rozik ने की ऐसी क्यूट हरकतें, वीडिया ने जीता फैंस का दिल, जमकर लुटाया प्यार

Abdu Rozik अपने क्यूट अंदाज के लिए फेमस हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो छोटा बच्चा बन बेड पर लेटे हुए हैं. ये देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे.

Latest News
'छोटा बच्चा' बन Abdu Rozik ने की ऐसी क्यूट हरकतें, वीडिया ने जीता फैंस का दिल, जमकर लुटाया प्यार

Abdu Rozik अब्दु रोजिक 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. इसी शो के चलते भारत ही नहीं दुनियाभर में उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई थी. लोग उनको काफी पसंद करते हैं और उनकी क्यूटनेस पर दिल हाल जाते हैं. इसी बीच अब्दु का एक ऐसा ही क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो में 3 फिट के अब्दु छोटा बच्चा बने नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देख लोग जमकर कमेंट कर उन्हें क्यूटनेस की तारीफें कर रहे हैं.

अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके वीडियो पर लाखों लोग कमेंट करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बच्चा बनकर बेड पर लेटे हुए हैं. बेबी बने अब्दु इस दौरान अपनी फेमस लाइन 'चालाक ब्रो, यू आर वेरी चालाक' बोलते हुए नजर आए. देखते ही देखते ये वीडियो वायरल होने लगा और लोग जमकर उनपर प्यार लुटाते हुए नजर आए. यहां देखें वायरल हो रहा अब्दू का ये वीडियो:

ये भी पढ़ें: Abdu Rozik की डिनर पार्टी में शिव-निमृत समेत इन स्टार्स ने जमकर की मस्ती, इस एक कंटेस्टेंट को देख हैरान रह गए लोग

बता दें कि दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट बने थे. शो के दौरान होस्ट सलमान खान से लेकर कंटेस्टेंट भी अब्दु रोजिक के मासूम स्वभाव पर फिदा हो गए थे. अब्दु ने सलमान खान को डेडीकेट करते हुए छोटा भाईजान गाना हिंदी में ही गाया था जो काफी हिट साबित रहा. इसके बाद अब्दु का दूसरा गाना प्यार भी रिलीज हुआ जिसे भी लोगों ने काफी पसंद किया था. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 के बाद साथ में नजर आए Salman Khan और Abdu Rozik, 'छोटे भाईजन' को गोद में उठाकर जमकर की मस्ती

वहीं बिग बॉस सीजन 16 के खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट साथ में पार्टी करते दिखे जिसमें अब्दु भी नजर आए. रोज उनकी कोई ना कोई फोटो या वीडियो वायरल हो रही है. हालांकि इस वीडियो में अब्दु ने अपने अगले प्रोजेक्ट की हिंट दे दी है. ऐसे में फैंस उन्हें इस रूप में पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं. 

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement