Advertisement

Mika Singh से शादी नहीं करेंगी Aakanksha Puri? बोलीं- इस बारे में सोच भी नहीं सकती...

Aakanksha Puri ने कहा, 'हम सिर्फ दोस्त हैं, कपल नहीं. मैंने और Mika Singh ने कभी नहीं कहा कि हम प्यार में हैं.'

Mika Singh से शादी नहीं करेंगी Aakanksha Puri? बोलीं- इस बारे में सोच भी नहीं सकती...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' को खत्म हुए करीब 3 महीने हो चुके हैं. शो के दौरान सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने आखिर में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Aakanksha Puri) को चुना था. इसके बाद से ही फैंस दोनों की शादी का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं. हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर दोनों शादी कब करेंगे? इसी बीच आकांक्षा पुरी ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे लेकर ये सवाल और गहरे हो गए हैं. 

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा, 'जैसा की मैंने पहले कहा था मैं और मीका सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं, स्वयंवर के बाद भी मेरे और मीका के बीच सब पहले जैसा ही है. हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं.' अब दोनों शादी कर रहे हैं या नहीं, इस सवाल पर कोई ठोस जवाब न देते हुए पुरी ने कहा कि वो और मीका काम करने में व्यस्त हैं.

यह भी पढ़ें- 12 साल की उम्र में बड़े स्टार्स के साथ रोमांस करती नजर आईं Riva Arora, असल जिंदगी में हो गई हैं काफी Bold

'हम सिर्फ दोस्त हैं, कपल नहीं'
टीवी एक्ट्रेस ने कहा, 'स्वयंवर एक साथी चुनने के लिए किया गया था और हम एक-दूसरे को लगभग एक दशक से जानते हैं. यही वजह है कि हमने शो में एक साथ आगे बढ़ने का फैसला किया. हम सिर्फ दोस्त हैं, कपल नहीं. मैंने और मीका ने कभी नहीं कहा कि हम प्यार में हैं. हम स्पष्ट थे कि हम एक जीवन साथी की तलाश में थे लेकिन शो के बाद हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला. हम वही पुराने दोस्त हैं जो हम थे. हम एक-दूसरे के लिए प्रोटेक्टिव हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. हम दोनों को व्यक्तिगत रूप से जीवन में कड़वे अनुभव हुए हैं, इसलिए हम धीमे चल रहे हैं.'

इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वो और मीका अपने काम में बिजी चल रहे हैं. वर्क कमिटमेंट्स के चलते वो अभी शादी के बारे में नहींं सोच सकतीं. 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: इस कंटेस्टेंट पर फूटा करण जौहर का गुस्सा, वीकेंड का वार में लेंगे हरकतों का हिसाब 

फेक था स्वयंवर?
इधर, उनके इस स्टेटमेंट के बाद एक तरफ जहां लोग स्वयंवर को फेक बता रहे हैं तो वहीं, कई लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ जरूर चल रही है. इसकी वजह भी आकांक्षा पुरी ही हैं. दरअसल, कुछ समय पहले आकांक्षा ने कहा था कि वो अभी डेटिंग फेज एंजॉय कर रही हैं इसलिए उन्हें शादी को लेकर नहीं सोचना है. वहीं, अब वे मीका को केवल अपना दोस्त बता रही हैं. ऐसे में फैंस कंफ्यूज हैं कि दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा है?

खैर, इस सवाल का जवाब तो अब मीका सिंह और आकांक्षा पुरी ही दे सकते हैं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement