साउथ सिनेमा
कमल हासन (Kamal Haasan) स्टारर फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) रिलीज के बाद एक्टर के बयान के चलते लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं, जिसके कारण फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ा हैं. हालांकि उसके बाद भी मूवी की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही है.
कमल हासन (Kamal Haasan) स्टारर फिल्म ठग (Thug Life) लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.हालांकि फिल्म और इसके लीड एक्टर कमल हासन को लेकर बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है. दरअसल एक्टर के एक बयान ने यह बवाल खड़ा किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा (Kannada Language Controversy)तमिल से उत्पन्न हुई है. एक्टर के इस बयान के बाद लोगों की भावनाएं आहत हुईं और ठग लाइफ को कर्नाटक फ़िल्म चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने बैन लगा दिया,लेकिन जैसा कि मूवी रिलीज हो चुकी है, तो देखते है इस विवाद का फिल्म पर कितना असर पड़ा है और ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.
मणिरत्नम और कमल हासन सालों बाद एक साथ काम कर रहे हैं. दोनों ने आखिरी बार फिल्म नायकन में साथ काम किया था. मणिरतन्म के निर्देशन में बनी ठग लाइफ एक एक्शन ड्रामा मूवी है. कई विवादों के बाद फिल्म अन्य शहरों में रिलीज की गई है और इसे दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ लोगों ने इसे कमल हासन की पिछली रिलीज फिल्म इंडियन 2 से भी ज्यादा खराब बताया है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सिनेमाघरों में 17 करोड़ का कलेक्शन किया है.
ऑक्यूपेंसी की बात करें तो गुरुवार को तमिल थिएटरों में ठग लाइफ़ की ऑक्यूपेंसी 48.72% थी. सुबह के शो में 50.66% ऑक्यूपेंसी देखी गई, और दोपहर के शो में 50.35% ऑक्यूपेंसी रही. शाम के शो में थोड़ी गिरावट आई और यह 45.15% पर आ गया. वहीं अगर फिल्म वीकेंड पर भी इसी रफ्तार में रही तो अच्छा कलेक्शन कर सकती हैं. हालांकि दूसरी ओर मल्टी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म हाउसफुल 5 भी रिलीज हुई है, जिससे हिंदी के दर्शक बट सकते हैं.
द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार,ठग लाइफ़ कर्नाटक में रिलीज़ न होने के कारण ओपनिंग डे पर 35-40 करोड़ का कलेक्शन करने से चूक गई है. यह मुद्दा तब शुरू हुआ जब कमल हासन ने एक कार्यक्रम में कहा कि "कन्नड़ तमिल से पैदा हुआ है", जिसके कारण जमकर विवाद खड़ा हुआ. इसके बाद कर्नाटक फ़िल्म चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने राज्य में फ़िल्म की रिलीज़ पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी. हालाँकि, कमल ने माफ़ी नहीं मांगी और कहा कि उनके शब्दों को गलत समझा गया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से