Advertisement

Swathi Sathish Surgery: गलत सर्जरी की वजह से बिगड़ा एक्ट्रेस का चेहरा, चौंकाने वाली फोटो वायरल

Swathi Sathish Surgery: सर्जरी के बाद एक्ट्रेस का चेहरा ऐसा बिगड़ गया है कि पहचानना भी मुश्किल हो गया है. एक्ट्रेस ने पूरी घटना के बारे में बताया है.

Latest News
Swathi Sathish Surgery: गलत सर्जरी की वजह से बिगड़ा एक्ट्रेस का चेहरा, चौंकाने वाली फोटो वायरल

Swathi Sathish Surgery: स्वाती सतीश सर्जरी (Photo Credit- @viralbhayani/Instagram)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Swathi Sathish Surgery- फिल्म स्टार्स अपने चेहरे से लेकर शरीर के कई हिस्सों पर सर्जरी करवाते दिख जाते हैं. वहीं, कई बार ये सर्जरी उनके लिए भारी मुसीबत बन जाती है. बीते दिनों गलत सर्जरी की वजह से एक्ट्रेस चेतना राज की मौत हो गई थी. वहीं, हाल ही में जानी-मानी कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाती सतीश (Swathi Sathish) का चेहरा सर्जरी (Surgery) के कारण बिगड़ गया है. सूजे हुए चेहरे की उनकी एक चौंकाने वाली तस्वीर भी सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. वहीं, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में पूरी घटना के बारे में बताया है.

Swathi Sathish ने किया खुलासा

एक्ट्रेस स्वाती सतीश काफी समय से दातों के दर्द से गुजर रही थीं जिसके बाद उन्होंने रूट कैनल सर्जरी कराई थी. इस सर्जरी के दौरान उनका ट्रीटमेंट कुछ गलत हो गया था. इसी कारण से उनता चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया. स्वाती सतीश की वायरल हो रही तस्वीरों में उनका चेहरा काफी सूजा हुआ दिख रहा है.

ये भी पढ़ें- Chethana Raj Died: वजन कम करने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी, 21 वर्ष की उम्र में हो गई मौत

ये सूजन उनके होठों से लेकर गालों तक फैली हुई है. एक्ट्रेस ने बताया कि सर्जरी के कुछ मिनटों बाद ही उनके चेहरे का ये हाल हो गया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो के एक्ट्रेस ने बेंगलुरु में रूट कैनल सर्जरी करवाई थी.

 

 

गलत हुई सर्जरी

चेहरे पर सूजन आ जाने के कारण उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया. स्वाती ने बताया कि जब वो डॉक्टर के पास अपनी परेशानी लेकर पहुंची तो तो उन्होंने आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन में सब ठीक हो जायेगा और सूजन भी नहीं रहेगी. हालांकि डॉक्टर की बातें झूठी निकलीं और तीन हफ्ते बाद भी उनकी हालत नहीं सुधरी है.

ये भी पढ़ें- Agneepath: विरोध प्रदर्शन के बीच वायरल हुई फिल्म की ये कविता, पिता ने बेटे को दी अहम सीख

एक्ट्रेस ने अपनी इस हालत का जिम्मेदार डॉक्टर को ठहराया है और बताया कि ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें एनेस्थीसिया की जगह सेलिसिलिक एसिड दिया गया था. इस बारे में स्वाती को जब पता चला तो उन्होंने हॉस्पिटल जाकर सभी को फटकार लगाई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement