Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

बिल्ली और कुत्तों के साथ मर जाएगी... Samantha Ruth Prabhu पर ट्रोल ने किया भद्दा कमेंट, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Samantha Ruth Prabhu ने ट्रोल के भद्दे कमेंट्स पर ऐसा शानदार जवाब दिया कि यूजर को पोस्ट डिलीट करना पड़ गया.

Latest News
बिल्ली और कुत्तों के साथ मर जाएगी... Samantha Ruth Prabhu पर ट्रोल ने किया भद्दा कमेंट, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

समांथा रुथ प्रभु

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार (South Superstar) कही जाने वाली एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. इसके अलावा वो अपनी बेबाकी के लिए भी खूब चर्चाएं बटोरती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में वो कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल (Troll) के भद्दे कमेंट पर मुंहतोड़ जवाब दिया है. समांथा ने इस ट्रोल को रिप्लाई करते हुए कुछ ऐसा लिखा कि उसे शर्मिंदगी में पोस्ट डिलीट करना पड़ गया.

ट्रोल को डिलीट करना पड़ा पोस्ट

दरअसल, सामंथा ने हाल ही में वर्कआउट के दौरान अपने डॉग के साथ फोटो शेयर की थी. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'जल्दी उठना और प्यार करना'. समांथा की इस तस्वीर पर उन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और कई सेलेब्रिटीज भी इस पर कमेंट करते दिखे. इन सबके बीच कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते भी दिखाई दिए.

एक ट्रोल ने कमेंट करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'ये तो बिल्लियों और कुत्तों के साथ मर जाएगी'. इस कमेंट पर समांथा के फैन ने ट्रोल की जमकर क्लास लगाई और इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भी शानदार जवाब दिया. समांथा ने इसे रिप्लाई करते हुए लिखा- 'ऐसा हुआ तो मैं खुद को खुशनसीब समझूंगी'.

ये भी पढ़ें- Nayanthara-Vignesh Shivan जल्द करने वाले हैं शादी! 6 साल से एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट

ये भी पढ़ें- South Vs Bollywood: Mahesh Babu के कमेंट पर सुनील शेट्टी ने दिया तगड़ा जवाब, बोले- बाप हमेशा बाप रहेगा

 

 

सामंथा के इस जवाब के बाद इस यूजर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है. ट्रोल को दिया समांथा का ये जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि समांथा साउथ की बड़ी एक्ट्रेस तो हैं ही लेकिन इसके साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो समांथा जल्द ही फिल्म शकुंतलाम, यशोधा और खुशी जैसी बड़ी फिल्मों में में नजर आने वाली हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement