Advertisement

Pushpa 2 में हो जाएगी 'श्रीवल्ली' की मौत? जानें कैसी होगी फिल्म की कहानी

Pushpa 2 की कहानी को लेकर बड़ी डिटेल सामने आई है जिसके मुताबिक इस फिल्म में Srivalli को लेकर बड़ी ट्रैजडी देखने को मिलेगी.

Latest News
Pushpa 2 में हो जाएगी 'श्रीवल्ली' की मौत? जानें कैसी होगी फिल्म की कहानी

Pushpa 2 Story: पुष्पा 2 की कहानी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिदी: इन दिनों साउथ सिनेमा (South Cinema) का दौर चल रहा है. एक के बाद एक कई फिल्में थिएटर में रिलीज हुईं और जबरदस्त हिट साबित हुई हैं. इन्हीं में से एक थी अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर 'पुष्पा: द राइज'. इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. वहीं, फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स मे इसका दूसरा पार्ट 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) लाने का फैसला कर लिया था. वहीं, हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में 'पुष्पा 2' की कहानी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है जो 'श्रीवल्ली' (Srivalli) को लेकर है.

Srivalli के साथ होगा कुछ ऐसा

'पुष्पा: द राइज' के गाने, हुक स्टेप और डायलॉग दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छाए हुए हैं. वहीं, दर्शकों में फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है. हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी. बताया जा रहा है कि पहले 'पुष्पा 2' की जो कहानी थी वो अब बदल दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना यानी श्रीवल्ली का रोल घटा दिया गया है.

 

 

ये भी पढ़ें- 'पुष्पा' फेम Allu Arjun बॉलीवुड में करेंगे धमाकेदार एंट्री? वीडियो देख लोग पूछ रहे सवाल  

बताया जा रहा है कि कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स ने फैसला लिया है कि 'श्रीवल्ली' के किरदार को मरना होगा. ऐसे में श्रीवल्ली की ट्रैजडी भरी मौत फिल्म में दिखाई जा सकती है. हालांकि, इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है. अगर मेकर्स वाकई ऐसा फैसला लेते हैं तो उन्हें श्रीवल्ली के फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.

बौखला जाएगा Pushpa

'पुष्पा 2' की कहानी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म के विलेन यानी एक्टर फहाद फासिल, श्रीवल्ली को मार देंगे और अपनी पत्नी की मौत के बाद 'पुष्पा' बेकाबू हो जाएगा. गुस्से में पुष्पा क्या कुछ करता है इस पर बेस्ड होगी इस पुष्पा की सीक्वल. अभी तक मेकर्स की ओर से इस पर कोई जानकारी नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- Allu Arjun ने ठुकराया करोड़ों का तम्बाकू का एड, 'पुष्पा' ने बताई दिल जीत लेने वाली वजह

निर्देशक सुकमार की इस फिल्म की शूटिंग जुलाई के आखिरी हफ्ते में शुरू कर सकते हैं. मेकर्स दूसरे पार्ट को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते यही वजह की पूरी तैयारी के साथ मेकर्स फिल्म को फ्लोर पर लाना चाहते हैं. मेकर्स 2023 के बीच में इस फिल्म को सिनेमाघरों में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement