Advertisement

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एयरपोर्ट पर फिर दिखे साथ, एक ही कार में हुए रवाना, फैंस ने पूछा 'शादी कब करोगे?'

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने भले ही अपना रिश्ता कन्फर्म नहीं किया है पर वो एक बार फिर एयरपोर्ट पर साथ नजर आए. वो वहां से एक ही गाड़ी में बैठकर रवाना हुए जिसका वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है.

सौभाग्या गुप्ता | Jun 18, 2025, 11:38 AM IST

1.रश्मिका मंदाना विजय एक साथ आए नजर

रश्मिका मंदाना विजय एक साथ आए नजर
1

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया. इसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिल गई है. इससे फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अब तो उनकी शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं.

Advertisement

2.पहले भी रश्मिका और विजय के वीडियो हुए हैं वायरल

पहले भी रश्मिका और विजय के वीडियो हुए हैं वायरल
2

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के कई बार वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं. हालांकि दोनों ने पब्लिकली अपने रिश्ते को आज तक स्वीकार नहीं किया है. यही नहीं उनके सोशल मीडिया पोस्ट और छुट्टियों की तस्वीरें अक्सर ही उनके रिश्ते को बयां करती हैं.

3.रोमांटिक फिल्मों में कर चुके हैं काम

रोमांटिक फिल्मों में कर चुके हैं काम
3

विजय और रश्मिका फिल्म गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम कर चुके हैं और कहा जाता है कि उसी के बाद दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई. फिलहाल फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है.

4.रश्मिका और विजय की आने वाली फिल्में

रश्मिका और विजय की आने वाली फिल्में
4

अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो रश्मिका मंदाना आयुष्मान खुराना के साथ थामा की शूटिंग कर रही हैं. ये इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी. वो फिर पुष्पा 3 में फिर से श्रीवल्ली के रोल में दिखेंगी. इसके अलावा वो कॉकटेल 2, द गर्लफ्रेंड, रेनबो और एक साथ दो दो जैसी फिल्मों में नजर आएंगी.

वहीं विजय देवरकोंडा किंगडम के लिए कमर कस रहे हैं. ये 4 जुलाई को रिलीज होगी. वो SVC 59 और राहुल सांकृत्यायन की पीरियड एक्शन ड्रामा VD14 पर भी काम कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement

Advertisement