साउथ सिनेमा
सौभाग्या गुप्ता | May 24, 2025, 06:37 PM IST
1.Tripti Dimri entry in Spirit starring Prabhas

तृप्ति डिमरी अब संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही तेलुगु फिल्म स्पिरिट में नजर आएंगी. वो प्रभास के साथ अभिनय करने के लिए तैयार हैं. आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा भी हो गई है. वो फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी.
2.Tripti Dimri and Prabhas new on screen pair

ये पहली बार है जब पर्दे पर प्रभास और तृप्ति साथ में नजर आएंगे. पहले भी इसको लेकर खबरें आईं थीं कि स्पिरिट में तृप्ति को कास्ट किया जा रहा है. हालांकि तब इसकी पुष्टी नहीं की गई थी. अब मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान कर दिया है.
3.Triptii Dimri known for role as Bhabhi 2 film Animal

तृप्ति ने बुलबुल, लैला-मजनू जैसी फिल्मों की हैं पर एनिमल मूवी ने उन्हें रातों रात बड़ा स्टार बना दिया. इसके बाद वो नेशनल क्रश बन गईं. इस फिल्में वो भाभी 2 थीं, ऐसे में वो इसी नाम से फेमस हो गईं.
4.Tripti Dimri fees

तृप्ति डिमरी ने पॉपुलर होते ही अपनी फीस बढ़ा दी थी. खबरों की मानें तो तृप्ति ने कथित तौर पर 2023 की फिल्म एनिमल के लिए 40 लाख रुपये चार्ज किए थे. उसके बाद से उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये प्रति फिल्म कर दी है.
5.Tripti Dimri upcoming films

तृप्ति डिमरी के पास कई बड़ी फिल्मे हैं. इसमें धड़क 2, वन और अब स्पिरिट शामिल हैं. उन्हें आखिरी बार भूल भुलैय 3 में देखा गया था. इसमें कार्तिक आर्यन संग नजर आई थीं.