साउथ सिनेमा
सौभाग्या गुप्ता | Jul 20, 2025, 01:31 PM IST
1.'मास' के नाम से मशहूर हैं एक्टर

नागार्जुन अक्किनेनी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. वो सालों से साउथ में 'मास' के नाम से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं.
2.यंग लड़कियों का आज भी क्रश हैं नागार्जुन

65 साल के नागार्जुन आज भी हर उम्र की महिलाओं के क्रश हैं. वो अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते हैं.
3.इस फिल्म में विलेन बनेंगे नागा

नागार्जुन अब तमिल फिल्म 'कुली' में खलनायक के रूप में नजर आएंगे. उन्हें अभी तक खलनायक के रूप में किसी ने कभी सोचा भी नहीं था. जाने-माने निर्देशक लोकेश कनगराज ने अब ये जोखिम उठा लिया है.
4.कुली में होगा निगेटिव रोल

नागार्जुन फिल्म 'कुली' में 'साइमन' नाम के एक खतरनाक विलेन का किरदार निभा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें नागार्जुन किसी की हत्या करते दिख रहे हैं.
5.कब रिलीज होगी कुली

कुली 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. तमिल दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. लोगों का मानना है कि ये तमिल की पहली 1000 करोड़ क्लब वाली फिल्म बन सकती है.
6.कुबेरा में नजर आए थे नागा

नागार्जुन हाल ही में धनुष और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म कुबेरा में नजर आए थे. फिल्म ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. अब ये ओटीटी पर भी राज कर रही है.
7.जाने माने एक्टर हैं नागार्जुन

अक्किनेनी नागार्जुन राव तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ कुछ हिंदी और तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. पहले उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया फिर 1986 की तेलुगु फिल्म विक्रम के जरिए एक्टर के रूप में शुरुआत की.
8.हाल ही में छोटे बेटे की हुई शादी

नागार्जुन अक्किनेनी के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने 6 जून, 2025 को हैदराबाद में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड जैनब रावजी से शादी की है. इसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.