साउथ सिनेमा
ज्योति वर्मा | Sep 23, 2024, 05:32 PM IST
1.नयनतारा ने अपनाया हिंदू धर्म

एक्ट्रेस को जहां पूरी दुनिया नयनतारा के नाम से जानती हैं, लेकिन वह मूल रूप से ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती हैं. नयनतारा ने 27 साल की उम्र में हिंदू धर्म अपना लिया था और अपना नाम डायना मरियम कुरियन से बदलकर नयनतारा कर लिया था.
2.Nayanthara Film debut

नयनतारा ने मलयालम फिल्म मनासिनक्कारे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने अय्या, चंद्रमुखी, गजनी जैसी कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया.
3.Nayanthara Hit Films

एक्ट्रेस ने फिल्म बिल्ला में अपनी अपने रोल से स्टारडम हासिल किया, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी. 2010 में उन्होंने चार साउथ की अलग अलग भाषाओं वाली फिल्मों में किया था, जिसमें से अधुरस है, जो कि एक तेलुगु फिल्म है. दूसरे बॉडीगार्ड है, जो कि मलयालम भाषा फिल्म है, तीसरी सिम्हा है, जो कि तेलुगु में है, बॉस अंगिरा भास्करन तमिल भाषा की फिल्म है और सुपर कन्नड़ भाषा की फिल्म है. ये पांचो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थीं और इनके साथ उन्हें लेडी सुपरस्टार का कहा जाने लगा था.
4.नयनतारा

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की. कर्नाटक के एक साधारण परिवार में डायना मरियम कुरियन के नाम से जन्मी नयनतारा सेना अधिकारी कुरियनकोदियाट्टू और ओम्मनकुरियन की बेटी हैं.
5.Nayanthara fees for 50-second appearance

रिपोर्ट्स के अनुसार नयनतारा ने टाटा स्काई के लिए 50 सेकंड के एड के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जिसे तमिल तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेट 4 भाषाओं में 2 दिनों में शूट किया गया था.
6.Nayanthara Owns A Private Jet and Net worth

बता दें कि नयनतारा भारत में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. वह प्रति फिल्म 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 200 करोड़ रुपये है और उनके पास 50 करोड़ का प्राइवेट जेट भी है.