Advertisement

हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी Kamal Haasan ने नहीं मांगी माफी, लेटर लिख कन्नड़ भाषा विवाद पर कही ये बात

साउथ एक्टर कमल हासन (Kamal haasan) ने कन्नड़ भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने एक लेटर लिखकर अपनी बातों को साफ किया है. साथ ही उन्होंने बताया है कि उनकी बातों को गलत तरह से लिया गया है.

ज्योति वर्मा | Jun 03, 2025, 06:10 PM IST

1.कमल हासन

कमल हासन
1

कमल हासन इन दिनों अपनी 5 जून को रिलीज हुई फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक ऑडियो लॉन्च इवेंट में कमल हासन ने एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि कन्नड़ तमिल से उत्पन्न है. जिसके बाद कर्नाटक के कई हिस्सों में इसका जमकर विरोध हुआ और एक्टर की फिल्म ठग लाइफ पर कर्नाटक में बैन भी लग गया. वहीं, अब हिंदी भाषा को लेकर भी कमल हासन ने एक विवादित बयान दिया है. 

Advertisement

2.कमल हासन ने कहा वह कन्नड़ और अन्य भाषाओं का सम्मान करते हैं

कमल हासन ने कहा वह कन्नड़ और अन्य भाषाओं का सम्मान करते हैं
2

ठग लाइफ एक्टर ने कहा कि उन्हें सभी भाषाएं पसंद हैं और कन्नड़ लोगों के अपनी भाषा के प्रति प्यार के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है. उन्होंने आगे लिखा, '' कन्नड़ भाषा की समृद्ध विरासत पर कोई विवाद या बहस नहीं है. तमिल की तरह, कन्नड़ की भी एक गौरवशाली साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा है, जिसका मैं लंबे समय से फैन रहा हूं. अपने पूरे करियर के दौरान मैंने कन्नड़ भाषा समुदाय द्वारा मुझे दिए गए स्नेह और प्यार को संजोया है और मैं यह भरोसे के साथ कहता हूं, भाषा के लिए मेरा प्यार सच्चा है और कन्नड़ लोगों के अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. 

एक्टर ने अलग भाषाओं को लेकर भी अपना प्यार जाहिर किया और लिखा, '' तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और इस देश की सभी भाषाओं के साथ मेरा रिश्ता स्थायी और दिल से जुड़ा हुआ है. मैं हमेशा सभी भारतीय भाषाओं की समान गरिमा के पक्ष में खड़ा रहा हूं और किसी एक भाषा के दूसरे पर प्रभुत्व के खिलाफ रहा हूं, क्योंकि इस तरह का इम्बैलेंस भारत संघ के भाषाई ताने बाने को कमजोर करता है. 

3.कमल हासन ने सिनेमा को बताया यूनिवर्सल भाषा

कमल हासन ने सिनेमा को बताया यूनिवर्सल भाषा
3

उन्होंने ये भी कहा कि वह केवल सिनेमा की भाषा जानते और बोलते हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह एक यूनिवर्सल भाषा है, जो केवल प्यार और बंधन का रास्ता जानती है. कमल ने लिखा, '' मैं सिनेमा की भाषा जानता हूं और बोलता हूं. सिनेमा एक यूनिवर्सल भाषा है, जो केवल प्यार और बंधन जानती है. मेरा बयान भी हम सभी के बीच उस रिश्ते और एकता को बनाने के लिए ही था. यह वह प्यार और बंधन है, जो मेरे सीनियर्स ने मुझे सिखाया था, जिसे मैं शेयर करना चाहता था. इसी प्यार और बंधन के कारण शिवन्ना ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए. मुझे खेद है कि शिवन्ना को इस वजह से इतनी शर्मिंदगी से गुजरना पड़ा, लेकिन मुझे यकीन है कि एक दूसरे के लिए हमारा प्यार सच्चा और सम्मान हमेशा बना रहेगा और अब और मजबूत होगा.

4.कमल हासन ने सिनेमा को बताया लोगों के बीच का पुल

कमल हासन ने सिनेमा को बताया लोगों के बीच का पुल
4

कमल ने आगे कहा, '' सिनेमा को लोगों के बीच एक पुल बने रहना चाहिए, कभी भी उन्हें डिवाइड करने वाली दीवार नहीं बनना चाहिए. मेरे बयान का यही उद्देश्य था, और मैं कभी भी पब्लिक अशांति और दुश्मनी के लिए कोई जगह नहीं देना चाहता हूं. मैं ईमानदारी से आशा करता हूं कि मेरे शब्दों को उसी फीलिंग्स से लिया जाएगा जिस भावना से उन्हें लिया गया था और कर्नाटक, उसके लोगों और उनकी भाषा के प्रति मेरे प्यार को पहचाना जाएगा. मैं ईमानदारी से मानता हूं कि यह गलतफहमी अस्थायी है और हमारे आपसी प्यार और सम्मान को दोहराने का एक मौका है. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement