Advertisement

कन्नड़-तमिल भाषा विवाद के बाद Kamal Haasan ने फिर दिया ऐसा बयान, अब साउथ में हिंदी थोपने पर कह डाली बड़ी बात

कमल हासन (Kamal Haasan) ने कर्नाटक में अपनी फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) के बैन के बीच कन्नड़ और तमिल भाषा विवाद के बाद अब हिंदी पर भी एक हैरान करने वाली बात कही है.

ज्योति वर्मा | Jun 08, 2025, 02:42 PM IST

1.कमल हासन

कमल हासन
1

कमल हासन इन दिनों अपनी 5 जून को रिलीज हुई फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक ऑडियो लॉन्च इवेंट में कमल हासन ने एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि कन्नड़ तमिल से उत्पन्न है. जिसके बाद कर्नाटक के कई हिस्सों में इसका जमकर विरोध हुआ और एक्टर की फिल्म ठग लाइफ पर कर्नाटक में बैन भी लग गया. वहीं, अब हिंदी भाषा को लेकर भी कमल हासन ने एक विवादित बयान दिया है. 

Advertisement

2.कमल हासन ने हिंदी भाषा सिखने पर कही ये बात

कमल हासन ने हिंदी भाषा सिखने पर कही ये बात
2

दरअसल, हाल ही में पीटीआई से बातचीत करते हुए कमल हासन ने हिंदी भाषा को लेकर कहा, '' मैं एक दूजे के लिए' का एक्टर हूं. कमल ने अपनी साल 1981 की हिट हिंदी फिल्म का जिक्र किया, जिसमें वह एक तमिल लड़के होते हैं और हिंदी बोलने वाली अपनी पड़ोसन के साथ प्यार में पड़ते हैं. एक्टर ने कहा, '' बिना किसी दबाव के हम सीखेंगे. दबाव मत बनाइए, क्योंकि यह आखिरकार शिक्षा है और हमें शिक्षा के लिए सबसे छोटा रास्ता अपनाना चाहिए और इसके रास्ते में बाधाएं नहीं डालनी चाहिए. 

3.हिंदी भाषा थोपने पर बोले कमल हासन

हिंदी भाषा थोपने पर बोले कमल हासन
3

उनके गृह राज्य तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके लंबे समय से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत शुरू की गई तीन-भाषा नीति का विरोध कर रही है। पार्टी ने बार-बार भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर "हिंदी थोपने" का प्रयास करने का आरोप लगाया है, जिसका केंद्र ने खंडन किया है. इस बात पर जोर देते हुए कि किसी विशेष भाषा को थोपने से केवल सीखने की प्रक्रिया बाधित होती है. वहीं, एक्टर से जब हिंदी भाषा साउथ में थोपे जाने को लेकर पूछा तो 70 वर्षीय एक्टर ने कहा, "मैं पंजाब के साथ खड़ा हूं. मैं कर्नाटक के साथ खड़ा हूं. मैं आंध्र के साथ खड़ा हूं. यह एकमात्र ऐसा स्थान नहीं है जो थोपे जाने का विरोध कर रहा है."

4.अंग्रेजी भाषा पर भी कमल ने दिया बयान

अंग्रेजी भाषा पर भी कमल ने दिया बयान
4

भारतीय सिनेमा के दिग्गज, दक्षिण के साथ-साथ उत्तर में भी बेहद लोकप्रिय हैं, जिन्होंने नायकन, थेवर मगन, सदमा, सागर और चाची 420 जैसी फिल्मों के साथ भाषाई विभाजन के पुल को तोड़ते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप वास्तव में "अंतर्राष्ट्रीय सफलता" की तलाश में हैं, तो आपको एक भाषा सीखनी चाहिए "और अंग्रेजी काफी उचित लगती है. आप स्पेनिश या चीनी भी सीख सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे व्यावहारिक बात यह है कि हमारे पास 350 साल पुरानी अंग्रेजी शिक्षा है, जो धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ रही है. इसलिए जब आप अचानक इसे बदल देते हैं, तो यह सब फिर से शुरू हो जाता है. आप अनावश्यक रूप से कई लोगों को निरक्षर बना देते हैं, खासकर तमिलनाडु में". 

5.भारत में है 22 ऑफिशियल भाषाएं

भारत में है 22 ऑफिशियल भाषाएं
5

एक्टर ने आगे कहा, ''आप अचानक सभी को हिंदी में बोलने के लिए मजबूर करते हैं और उनसे कहते हैं कि विंध्य से आगे आपको नौकरी नहीं मिलेगी, फिर आप सोचने लगते हैं कि वादों का क्या हुआ? मेरी भाषा का क्या हुआ? क्या मैं 22 (आधिकारिक भाषाओं) में से एक नहीं हूं? ये वे सवाल हैं जो सामने आ रहे हैं."

बता दें कि असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तेलुगु, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी के अलावा तमिल देश की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है.

6.कमल हासन कन्नड़-तमिल विवाद

कमल हासन कन्नड़-तमिल विवाद
6

वहीं,कमल हाल के कर्नाटक में कन्नड़ और तमिल भाषा विवाद को लेकर बात करे तो, कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने कहा था कि वह ठग लाइफ को तब तक रिलीज नहीं होने देंगे जब तक हासन चेन्नई में एक प्रमोशनल इवेंट में अपनी कन्नड़-तमिल टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते. उनके बैनर राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में फिल्म की रिलीज के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका दायर की. टिप्पणी पर अदालत से फटकार के बाद निर्माताओं ने कहा कि ठग लाइफ कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी.

(With Input From PTI) 

Advertisement
Advertisement
Advertisement