Advertisement

Samantha हो या Rashmika Mandanna, करोड़ों के घर की मालकिन हैं साउथ की ये 5 एक्ट्रेसेस, जीती हैं लग्जरी लाइफ

सामंथा रुथ प्रभु से लेकर रश्मिका और नयनतारा तक, कई साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस आलीशान और करोड़ों रुपये के घरों की मालिक हैं. वो कमाई के मामलो में भी एक्टर्स से कम नहीं हैं.

सौभाग्या गुप्ता | Jun 12, 2025, 11:26 PM IST

1.सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु
1

सामंथा रूथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की मशहूर और अमीर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोइंग अब देश में ही नहीं दुनियाभर में है. खबरों की मानें तो उन्होंने हैदराबाद के पॉश जयभेरी ऑरेंज काउंटी में 7.8 करोड़ रुपये का डुप्लेक्स फ्लैट खरीदा है. इसके अलावा, सामंथा के पास जुबली हिल्स में एक आलीशान करोड़ों का घर भी है जहां वो रहती हैं. इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Advertisement

2.रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना
2

एनिमल, पुष्पा 2 और छावा जैसी फिल्मों में धमाल मचा चुकीं रश्मिका मंदाना अब साउथ के साथ ही साथ बॉलीवुड पर भी राज कर रही हैं. वो फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गई हैं. खबरों की मानें तो रश्मिका मंदाना के पास भारत भर में कई घर हैं, जिनमें विराजपेट, कर्नाटक में एक बंगला, मुंबई में एक अपार्टमेंट और हैदराबाद, कूर्ग और गोवा के घर शामिल हैं.

3.नयनतारा

नयनतारा
3

साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस नयनतारा का बंगला भी किसी से कम नहीं है. उनके इस करोड़ों के घर में मॉर्डन आर्ट और पारंपरिक कला एक साथ देखने को मिलती है. उनका बंगला 7000 स्क्वायर फीट में बना है और इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है.

4.तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया
4

मुंबई में बेव्यू अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल पर तमन्ना भाटिया का घर है जिसकी अनुमानित कीमत 16.6 करोड़ रुपये बताई जाती है. 

5.अनुष्का शेट्टी

अनुष्का शेट्टी
5

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी का हैदराबाद के जुबली हिल्स के पॉश इलाके में घर है. इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement