साउथ सिनेमा
सौभाग्या गुप्ता | May 17, 2025, 03:24 PM IST
1.Ajith Kumar Fees

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजीत कुमार ने विदमुयार्ची के लिए 105 करोड़ रुपये फीस ली थी. वहीं गुड बैड अग्ली के लिए कथित तौर पर उन्होंने 110 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.
2.Prabhas fees

प्रभास हर फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से 200 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं. नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के लिए उन्होंने 80 करोड़ रुपये फीस ली थी.
3.Rajinikanth Fees

पिंकविला की मानें तो सुपरस्टार रजनीकांत ने जेलर और वेट्टैयान के लिए कथित तौर पर 125 करोड़ रुपये से 270 करोड़ रुपये के बीच चार्ज किए हैं. अब वो जल्द ही कूली में नजर आने वाले हैं.
4.Thalapathy Vijay fees

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) के लिए विजय ने 200 करोड़ रुपये लिए थे. इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये था. इस फिल्म में विजय ने एक पिता और एक बेटे का डबल रोल निभाया है.
5.Allu Arjun fees

अल्लू अर्जुन ने पावर-पैक ब्लॉकबस्टर हिट पुष्पा 2: द रूल से लाखों करोड़ों दिलों पर राज किया. खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्होंने 300 करोड़ रुपये लिए थे. उनके साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी नजर आए थे. ऐसे में सभी भारतीय सितारों से फीस के मामले में आगे निकल चुके हैं.