Advertisement

Yashoda Teaser: प्रेग्नेंट महिला के रोल में दमदार नजर आईं Samantha, फैंस लगातार कर रहे हैं तारीफ

Samantha स्टारर Yashoda का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के टीजर में एक्ट्रेस एक प्रेग्नेंट महिला के किरदार में नजर आ रही हैं.

Latest News
Yashoda Teaser: प्रेग्नेंट महिला के रोल में दमदार नजर आईं Samantha, फैंस लगातार कर रहे हैं तारीफ

Samantha : सामंथा 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सेंसेशन सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनकी हालिया फिल्म यशोदा ( Yashoda) का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में एक्ट्रेस एक प्रेग्नेंट महिला की परेशानियों का सामना करती हुई नजर आ रही हैं. फिल्म में वह एक मजबूत महिला की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कई भाषाओं में रिलीज की जा रही फिल्म एक गर्भवती महिला पर केंद्रित एक सर्वाइवल थ्रिलर है.

टीजर को अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, 'ताकत और इच्छाशक्ति.' ट्रेलर की शुरुआत डॉक्टर के साथ होती है जो बताती है कि सामंथा रूथ प्रेग्रेंट हैं और उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है. हालांकि, वह एक प्रेग्रेंट महिला के रूप में हर मानदंड को तोड़ती हैं और किसी न किसी बात पर परिस्थितियों से लड़ती हैं. 

ये भी पढ़ें - Samantha से तलाक के बाद, Naga Chaitanya इस आखिरी निशानी को भी खुद से कर देंगे जुदा?

यहां देखें टीजर

टीजर जैसे ही लोगों की नजरों में आया, फैंस ने एक्ट्रेस पर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, 'सुपर्ब सुपरस्टार... खासकर यह सीन तो रोंगटे खड़े कर देता है... एक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए शुभकामाना पहले से ही देता हूं.' एक अन्य ट्वीट में लिखा था, "यह अगला लेवल है." एक फैन ने कमेंट किया, 'दिमाग उड़ा गया है. सैम से पहले कभी नहीं किया ऐसा."

ये भी पढ़ें -Samantha-Naga Chaitanya के तलाक से मायूस हैं एक्ट्रेस के पिता, लिखा इमोशनल पोस्ट

फिल्म के बारे में बात करते हुए पहले सामंथा ने कहा कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट और ड्रीम रोल होगा. वह पहली बार गुनाशेखर के साथ भी काम कर रही हैं. साथ ही, सामंथा अरेंजमेंट ऑफ लव के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे डाउटन एबे के प्रोड्यूसर कर रहे हैं और फिलिप जॉन ने इसे डायरेक्ट करेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement