Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Yash की Toxic की रिलीज डेट आई सामने, Ranbir Kapoor की Love And War संग होगी टक्कर, जानें डिटेल्स

कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की आने वाली फिल्म टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) की रिलीज डेट सामने आ गई है.

Latest News
Yash की Toxic की रिलीज डेट आई सामने, Ranbir Kapoor की Love And War संग होगी टक्कर, जानें डिटेल्स

Toxic

Add DNA as a Preferred Source

केजीएफ (KGF)की दो ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) अब भारत के बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं. दर्शकों को उनकी फिल्म टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं. गीतू मोहनदास की निर्देशित इस पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट की डिटेल्स आखिरकार सामने आ गई हैं. जहां यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे प्रोडक्शन में देरी के कारण टाल दिया गया था. हालांकि अब दूसरी तारीख दे दी गई है. तो चलिए जानते हैं कि यह फिल्म अब कब रिलीज होगी. 

यश ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर टॉक्सिक का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें रिलीज की तारीख 19 मार्च 2026 बताई गई है. मोस्ट अवेटेड यह फिल्म उगादि, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के मौकों पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की जो रिलीज की तारीख पड़ रही है, उसके अगले दिन ईद उल फितर का जश्न मनाया जाएगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

यह भी पढ़ें- KGF स्टार Yash ने की फैंस से रिक्वेस्ट, सावधानी से बर्थडे मनाने को लेकर कही ये बात

छह अलग भाषाओं में रिलीज होगी टॉक्सिक

हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन गीतू मोहनदास निर्देशित इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आने वाले हैं. इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और तारा सुतारिया जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में एक साथ शूट किया जा रहा है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- KGF से दिलों पर राज करने वाले Yash की ये 7 फिल्में भी हैं एकदम धांसू

टॉक्सिक की होगी रणबीर की लव एंड वॉर से टक्कर

टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स बॉक्स ऑफिस पर संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म लव एंड वॉर से टकराएगी, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम भूमिका में नजर आएंगे. लव एंड वॉर को पहले क्रिसमस 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया और अब यह 20 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

रणबीर और यश रामायण में दिखेंगे साथ

बता दें कि यश और रणबीर दोनों की फिल्मों टॉक्स और लव एंड वॉर के टकराव से फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. दरअसल, दोनों कलाकार नितेश तिवारी की पौराणिक ड्रामा रामायण में नजर आएंगे. फिल्म में रणबीर कपूर राम का रोल करेंगे और यश रावण की भूमिका निभाएंगे. इस मूवी में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. रामायण पार्ट 1 दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा. इस मूवी में सनी देओल, लारा दत्ता, रवि दुबे, अरुण गोविल, और शीबा चड्ढा भी नजर आएंगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement