Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Vikrant Rona Trailer Out: क्या RRR और KGF 2 को टक्कर दे पाएगी किच्चा सुदीप की ये फिल्म?

Vikrant Rona Trailer Out: साउथ की एक और फिल्म 'विक्रांत रोना' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं.

Latest News
Vikrant Rona Trailer Out: क्या RRR और KGF 2 को टक्कर दे पाएगी किच्चा सुदीप की ये फिल्म?

Vikrant Rona trailer out : विक्रांत रोना का ट्रेलर रिलीज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Vikrant Rona Trailer Out: किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) और जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) स्टारर 'विक्रांत रोना' (Vikrant Rona) का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया. इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में एक यह फिल्म शानदार एक्शन और रोमांच से भरपूर होने वाली है. अनूप भंडारी की तरफ से डायरेक्ट की जाने वाली फिल्म को 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगा. इस फिल्म के ट्रेलर को बड़े पैमाने पर बड़े-बड़े सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लोगों के बीच रिलीज किया गया. जहां सलमान खान ने फिल्म के हिंदी वाले ट्रेलर को रिलीज रिलीज किया, वहीं धनुष ने इसे तमिल में, दुलकर सलमान ने मलयालम में, राम चरण ने तेलुगु में और किच्चा सुदीप ने कन्नड़ में रिलीज किया.

जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया फैंस का उत्साह सोशल मीडिया पर देखने लायक था. सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म को लेकर अपने रिएक्शन लगातार शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें - Kangana Ranaut बोलीं- हिंदी को भारत की राष्ट्रीय भाषा कहने में Ajay Devgn गलत नहीं 
 

यहां देखें फैंस के रिएक्शन 

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "विक्रांत रोना का ट्रेलर आपको मंत्रमुग्ध कर देगा. कई रोमांचक सीन्स और कैमरा वर्क फिल्म के ट्रेलर को शानदार बना रहे हैं. VFX इतना बेहतर है कि कैमरा और इफेक्ट्स के बीच अंतर पता करना मुश्किल नजर आ रहा है. किच्चा सुदीप का विक्रांत रोना के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन बहुत अच्छा है."

 

 

कन्नड़ भाषा में बनी पिछली ब्लॉकबस्टर केजीएफ चैप्टर 2 के साथ 'विक्रांत रोना' की तुलना करते हुए, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "विक्रांत रोना का ट्रेलर बहुत बढ़िया है. भारतीय सिनेमा नई ऊंचाइयों पर है. यह फिल्म पूरे भारत में नया रिकॉर्ड बनाएगी."

 

ये भी पढ़ें - Hindi Controversy: भाषा पर फैलाया जा रहा नया विवाद... PM Modi की चिंता पर Kiccha Sudeep ने दी सफाई
 

निरुप भंडारी और नीता अशोक स्टारर यह फिल्म मूल रूप से कन्नड़ में बनाई गई है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. 

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement