Advertisement

Vijay Sethupathi ने घटा लिया वजन, लेटेस्ट फोटो में ट्रांस्फॉर्मेशन देखकर चौंक गए फैंस

Vijay Sethupathi के Weight Loss Transformation को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. उनकी लेटेस्ट तस्वीर कई लोगों ने शेयर की है.

Latest News
Vijay Sethupathi ने घटा लिया वजन, लेटेस्ट फोटो में ट्रांस्फॉर्मेशन देखकर चौंक गए फैंस

Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति की फोटो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) फिल्मों में अपनी शानदार पॉरफॉर्मेंस के जरिए एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बना चुके हैं. यही वजह है कि विजय के पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. वहीं, हाल ही में विजय ने लंबे समय बाद अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. कई लोगों का कहना है कि विजय ने खुद को पूरी तरह ट्रांस्फॉर्म (Vijay Sethupathi Transformation) कर दिया है और वो पहचान में नहीं आ रहे हैं.

Vijay Sethupathi ने शेयर की ऐसी तस्वीर

विजय सेतुपति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने व्हाइट रंग की शर्ट पहनी हुई है और चश्मा पहने मिरर सेल्फी ले रहे हैं. विजय की फोटो से मालूम होता है कि उन्होंने ये तस्वीर अपने क्लॉजेट रूम या फिर वैनिटी वैन के अंदर ली है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए विजय ने कैप्शन में कुछ लिखा नहीं लेकिन एक चश्मा लगाए इमोजी शेयर किया है. यहां देखें वायरल हो रही विजय की ये तस्वीर-

ये भी पढ़ें- Vijay Sethupathi की फिल्म के सेट पर हुआ दर्दनाक हादसा, 20 फीट की ऊंचाई से गिरकर स्टंटमैन की मौत

फैंस हुए हैरान

इस फोटो को देखकर विजय के फैंस हैरान रह गए हैं. लंबे समय बाद विजय ने कोई तस्वीर शेयर की है जिसकी वजह से इंटरनेट पर हलचल मच गई है. सिर्फ यही नहीं फोटो में कई लोगों को विजय का अंदाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है. लोगों का कहना है कि विजय ने अपना वजन काफी घटा लिया है और अब वो स्क्रीन पर एक नए अवतार में दिखाई देने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की फिल्म जवान में विलेन के किरदार के लिए विजय सेतुपति ने वसूली मोटी रकम? 

बता दें कि विजय अपनी लेटेस्ट फिल्म 'विक्रम' को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे. इस फिल्म में वो कमल हासन और फहाद फासिल नजर आए थे. तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी. इस फिल्म में विजय ने खूंखार विलेन का किरदार निभाया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement