Advertisement

Vijay Sethupathi ने बेटे Surya के चलते पब्लिकली मांगी माफी, जानें क्या है पूरा विवाद

विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने हाल ही में बेटे सूर्या सेतुपति (Surya Sethupathi) की फिल्म फीनिक्स के प्रीमियर पर सभी से माफी मांगी है.

Latest News
Vijay Sethupathi ने बेटे Surya के चलते पब्लिकली मांगी माफी, जानें क्या है पूरा विवाद

Vijay Sethupathi Son Surya Sethupathi

Add DNA as a Preferred Source

विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) साउथ के बेहतरीन एक्टर में से एक हैं. वह अपनी शानदार फिल्मों और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हालांकि हाल ही में उन्होंने अपने बेटे सूर्या सेतुपति (Surya Sethupathi) के एक वीडियो के वायरल होने के बाद पहली बार माफी मांगी है. उन्होंने चेन्नई में सूर्या की पहली फिल्म फीनिक्स (Phoenix) के प्रीमियर के दौरान इस मामले को संबोधित किया है. तो चलिए जानते हैं क्या विवाद है.

दरअसल, सूर्या सेतुपति का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि एक इवेंट का है. जिसमें उन्हें फीनिक्स के प्रीमियर में फैंस से बातचीत करते हुए च्विंग गम चबाते हुए देखा गया था. इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोगों  में गुस्सा देखा गया और एक्टर के मैनर्स पर सवाल उठाए. ऑनलाइन जनता ने उनके गलत व्यवहार के लिए उन्हें खूब ट्रोल भी किया.

विजय सेतुपति ने मांगी माफी

वहीं, कार्यक्रम में बोलते हुए विजय ने फिल्म की टीम और दर्शकों को उनके सपोर्ट के लिए थैंक्यू कहा है. लेकिन इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे सूर्या से जुड़े ऑनलाइन वीडियो हटाने के लिए लोगों पर दबाव डालने के दावों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस मामले को नजरअंदाज करने की बजाय इसे बहुत शांति से स्पष्ट किया. उन्होंने कहा, '' अगर ऐसा कुछ हुआ है, तो यह अनजाने में या किसी और ने किया होगा. अगर किसी को ठेस पहुंची हो या इरादे को गलत समझा हो, तो मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं.

यह भी पढ़ें- चीन में रिलीज होगी विजय सेतुपति की फिल्म Maharaja

वहीं, फिल्म खत्म होने के बाद विजय ने अपने बेटे सूर्या को गले लगाया और डायरेक्टर अनल अरासु को बधाई दी. पिता और बेटे के बीच यह इमोशनल पल ऑनलाइन खूब चर्चा में रहा.

यह भी पढ़ें- गली बॉय को ऑस्कर के लिए भेजे जाने पर टूट गया था Vijay Sethupathi का दिल, सुपर डीलक्स को मौका ना मिलने को बताया 'पॉलिटिक्स'

फीनिक्स में नजर आए ये कलाकार

डायरेक्शन अलन अरासु के निर्देशन में बनी फीनिक्स अन्याय से जूझ रहे एक युवा पहलवान की कहानी है. फिल्म में सूर्या के साथ वरलक्ष्मी सरथकुमार, संपत राज, देवदर्शिनी और अन्य कलाकार नजर आए हैं. यह मूवी 4 जुलाई को रिलीज हुई थी. इस दिन सिद्धार्थ की 3BHK भी रिलीज हुई थी. 

इस फिल्म में दिखेंगे विजय सेतुपति

विजय सेतुपति के काम को लेकर बात करें तो आखिरी बार वह ऐस फिल्म में नजर आए थे. इसके बाद वह पंडिराज की डायरेक्शन कॉमेडी फिल्म थलाइवन थलाइवी में दिखाई देंगे, जो कि 25 जुलाई को रिलीज होगी. मिस्किन की निर्देशित ट्रेन पर भी वह काम कर रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement