Advertisement

Vijay Devrkonda क्या करते हैं Rashmika Mandana को डेट? एक्टर ने बता दिया सच

साउथ के दो चमकते सितारे Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की नजदीकियों को लेकर आए दिनों खबरें आती रहती हैं. इस बात में कितनी सच्चाई है कि दोनों कलाकार एक दूसरे को डेट करते हैं? इस बारे में एक्टर ने खुलासा किया है.

Latest News
Vijay Devrkonda क्या करते हैं Rashmika Mandana को डेट? एक्टर ने बता दिया सच

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda : रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को हमेशा एक साथ जोड़ा जाता है. कथित तौर पर एक दूसरे को डेट कर रहे ये कलाकार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ी हैं. यह जोड़ी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती है. हाल ही में विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर (Liger) का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद उन्हें तारीफे मिली थी. अब एक इंटरव्यू में विजय ने रश्मिका को डेट किए जाने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. 

हाल ही में एक इंटरव्यू में, विजय देवरकोंडा ने अपनी डेटिंग की अटकलों के बारे में बोलते हुए कहा, "मुझे लगता है कि यह एक पब्लिक फिगर होने का साइडइफेक्ट है. जब लोग आपसे प्यार करते हैं और आपके बारे में अधिक जानना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें - Liger: Vijay Deverakonda के पास है आलीशान प्राइवेट जेट, फिर इकॉनमी में चलने की क्या है मजबूरी?

अभिनेता ने आगे कहा, "मैं वह होना चाहता हूं जो मैं हूं और मेरे बारे में ये अफवाहें लिखी हैं कि मैं वैसा नहीं हूं जो मेरे बारे में लिखा जा रहा है. तो मैं जरूरी नहीं समझता कि हर बात का ध्यान दूं, जो मेरे बारे में लिखी जाएं. मैं इसके साथ सहज हूं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता."

विजय ने रश्मिका मंदाना के साथ 'डियर कॉमरेड' और 'गीता गोविंदम' जैसी फिल्मों में काम किया है.

ये भी पढ़ें - Vijay Devarakonda के गाने ने रिलीज होते ही मचाई 'आफत', कुछ ही देर में मिल गए लाखों व्यूज

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय अपनी पैन इंडिया भारतीय फिल्म लाइगर के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं. फिल्म में राम्या कृष्णन, माइक टायसन जैसे बड़े नाम हैं. यह फिल्म 25 अगस्त को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement