Advertisement

बेटी मीरा की मौत के बाद पहली बार Vijay Antony ने शेयर किया पोस्ट, भावुक हो कही ये बात

फेमस एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी(Vijay Antony) की बेटी मीरा(Meera) ने हाल ही में अपने चेन्नई वाले घर में सुसाइड कर ली थी. जिसके बाद अब एक्टर ने पहली बार भावुक होकर एक पोस्ट शेयर किया है.

Latest News
बेटी मीरा की मौत के बाद पहली बार Vijay Antony ने शेयर किया पोस्ट, भावुक हो कही ये बात

Vijay Antony

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तमिल इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी(Vijay Antony) की बेटी मीरा(Meera) ने हाल ही में अपने चेन्नई वाले घर में सुसाइड कर ली थी. मीरा की आत्महत्या के बाद से उनका पूरा परिवार टूट गया है. वहीं, बता दें कि मीरा महज 16 साल की थीं. मीरा के जाने के बाद पहली बार विजय एंटनी ने इसपर बात की है और एक पोस्ट साझा कर खुलासा किया है.

दरअसल, विजय एंटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- तुम हमारा हिस्सा हो, तुम्हारे पास मजबूत दिल है और हम उसका दर्द समझ सकते हैं. लव यू ऑलवेज.

विजय ने पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में उन्होंने तमिल भाषा में लिखा है- मेरे प्यारे लोगों, मेरी बेटी मीरा एक प्यारी और बहादुर लड़की है. वह अब एक बेहतर और शांत जगह पर है, जहां जाति, पंथ पैसा, जलन, दर्द, गरीबी और दुश्मनी नहीं है. वो अभी भी मुझसे बात कर रही है. मैं उसके साथ मर गया हूं. मैंने अब उसके लिए वक्त बिताना शुरू कर दिया है. मैं अब उसकी तरफ से अच्छा काम करूंगा और वो उन्हें शुरू करेगी. 

Vijay Antony

ये भी पढ़ें- आत्महत्या मत करना', बेटी को खोने से पहले पिता के सुसाइड पर बात कर चुके हैं Vijay Antony, रुला देगा ये वीडियो

एक्टर द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर उनके फैंस समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने कमेंट किया है और विजय के प्रति सांत्वना जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा- दयालु आत्मा और मजबूत हार्ट के लिए, हम सब आपके साथ हैं. वहीं, अन्य ने लिखा- सचमुच हार्ट ब्रेकिंग सर.. आपके और आपके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक प्रार्थनाएं सर,मजबूत बने रहें. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- जब मैंने आपको आंसुओं में देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए, प्लीज मजबूत रहें और हम हमेशा आपकी मदद करने और आपका समर्थन करने के लिए यहां हैं, हम आपसे प्यार करते हैं और हम करेंगे. 

ये भी पढ़ें- फेमस तमिल एक्टर Vijay Antony की बेटी ने लगाई फांसी, 16 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

आपको बता दें कि विजय एंटनी की बेटी मीरा की मौत के बाद से पूरा परिवार टूट गया है. इसके साथ ही इस खबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री को भी झटका लगा है. वहीं, 16 साल की मीरा ने अपने घर में फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार मीरा लंबे वक्त से डिप्रेशन में थी और उनका इलाज भी जारी थी. मीरा विजय की बड़ी बेटी थीं और उनकी दूसरी बेटी का नाम लारा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement