Advertisement

फेमस तमिल एक्टर Vijay Antony की बेटी ने लगाई फांसी, 16 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

फेमस तमिल एक्टर, कंपोजर और प्रोड्यूसर विजय एंटनी(Vijay Antony) की बेटी मीरा(Meera) ने 19 सितंबर की सुबह को सुसाइड कर ली है.

Latest News
फेमस तमिल एक्टर Vijay Antony की बेटी ने लगाई फांसी, 16 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

vijay antony

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्टर, कंपोजर और प्रोड्यूसर विजय एंटनी(Vijay Antony) तमिल इंडस्ट्री के फेमस एक्टर में से एक हैं. विजय एंटनी के परिवार में एक बेहद दुखद घटना घटी है. दरअसल, एक्टर की 16 साल की बेटी ने अपने चेन्नई वाले घर में आत्महत्या ली है. जानकारी के मुताबिक मीरा(Meera) ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है. वहीं, इसके बाद मीरा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है. इस घटना के बाद से विजय और उनका परिवार सदमे में है. 

दरअसल, इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि एंटनी की बेटी मीरा को 19 सितंबर की सुबह 3 बजे करीब घर में मृत पाया गया है. मीरा को इस फांसी के फंदे से लटके हुए देख उसे तुरंत बाद में अस्पताल में ले जाया है और वहां पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया था.  वहीं, इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है और एक्टर की ओर से इसको लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. 

ये भी पढ़ें- Jawan की सफलता के बाद Atlee ने डाली अब ऑस्कर अवॉर्ड्स पर नजर, SRK संग करेंगे डिस्कशन

लंबे वक्त से डिप्रेशन से जूझ रही थीं विजय की बेटी मीरा

बता दें कि मीरा महज 16 साल की थी और चेन्नई के बेहतरीन स्कूल में पढ़ाई किया करती थी. वह इस साल 12वीं की पढ़ाई कर रही थी. वहीं, जानकारी के अनुसार वह लंबे वक्त से डिप्रेशन से जूझ रही थी.  जिसका परिवार की निगरानी में इलाज भी हो रहा था. वहीं, मीरा की मौत की जानकारी पुलिस को दी गई है, जिसके बाद थेनमपेट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चेन्नई के ओमंतुरार अस्पताल में भेज दिया है. साथ ही सुसाइड का मामला भी दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फिलहाल इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़े- Jawan : 500 करोड़ से इंचभर दूर है शाहरुख खान की फिल्म, 12वें दिन किया इतना कलेक्शन  

सदमे में है एंटनी का परिवार

बता दें कि विजय एंटनी तमिल इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं. वो एक्टर होने के साथ साथ पॉपुलर कंपोजर भी हैं और निर्माता, संपादक और निर्देशक भी हैं. वहीं, उनकी पत्नी का नाम फातिमा है  और विजय की दो बेटियां मीरा और लारा हैं. फिलहाल मीरा के जाने के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है और सभी लोग सदमे में हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement