Advertisement

साउथ के मशहूर अभिनेता Sudheer Varma ने किया सुसाइड, इंडस्ट्री को लगा बड़ा सदमा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है. तेलुगू एक्टर Sudheer Varma ने खुदकुशी कर ली है. इस खबर के बाद इंडस्ट्री में लोग सदमे में हैं.

साउथ के मशहूर अभिनेता Sudheer Varma ने किया सुसाइड, इंडस्ट्री को लगा बड़ा सदमा

Kundanapu Bomma actor Sudheer Varma

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Tollywood actor suicide: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई जिसने सभी को हिलाकर रख दिया. 'कुंडनपु बोम्मा' और 'सेकेंड हैंड' जैसी तेलुगू फिल्म में नजर आ चुके टॉलीवुड एक्टर सुधीर वर्मा ने सुसाइड कर लिया है. कुंडनपु बोम्मा फिल्म में उनके कोस्टार सुधाकर कोमाकुला ने इस दुखद खबर को शेयर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्टर के निधन की बात लिखी है. 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टॉलीवुड एक्टर सुधीर वर्मा ने विशाखापत्तनम में अपने घर पर दम तोड़ा. सुधाकर कोमकुला ने सुधीर के निधन की पुष्टि की है. समाचार साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "इतना प्यारा लड़का. आपको जानकर और आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा! इस बात को पचा नहीं सकता कि आप अब नहीं रहे! ओम शांति.' कहा जा रहा है कि उन्होंने निजी कारणों के चलते दम तोड़ा है.

2016 में, फिल्म कुंदनपु बोम्मा (Kundanapu Bomma) में सुधीर वर्मा ने लीड रोल निभाया था. उन्होंने तेलुगु फिल्म स्वामी रा रा के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी जो 2013 में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: TV एक्टर Lokesh Rajendran ने की आत्महत्या, पत्नी से अनबन के कारण उठाया ये कदम!

सुधीर वर्मा ने 'शूट आउट एट अलेयर' नामक की एक वेब सीरीज में भी काम किया है. कहा जाता है कि वो विजाग से हैं और इसलिए उनका अंतिम संस्कार कल विजाग में होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement