Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Thug Life twitter Review: लोगों को कैसी लगी कमल हासन की फिल्म, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

Thug Life twitter Review: Kamal Haasan की फिल्म Thug Life आज यानी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर लोगों का रिएक्शन भी सामने आ गया है.

Latest News
Thug Life twitter Review: लोगों को कैसी लगी कमल हासन की फिल्म, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

Thug Life twitter Review

Add DNA as a Preferred Source

Thug Life twitter Review: मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन लीड रोल में हैं. इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा था. 38 साल बाद दोनों दिग्गज किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं, ऐसे में ये मूवी और भी खास हो जाती है. इस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी है. एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लोग ठग लाइफ देखने के बाद अपना रिव्यू दे रहे हैं. आप भी अगर इस मूवी को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले कुछ रिव्यू पढ़ लें. 

साल 1987 में आई फिल्म नायकन में कमल हासन और मणिरत्नम की जोड़ी देखने को मिली थी. इसके 38 साल बाद अब दोनों फिर से साथ आए हैं. ट्रेलर और पोस्टर्स रिलीज के बाद से इस मूवी को लेकर काफी बज था. सबसे ज्यादा चर्चा थी 70 साल के कमल हासन का अपने से छोटी एक्ट्रेस 41 साल की अभिरामी और 42 साल की तृषा कृष्णन संग रोमांस करना. लोगों ने इसको लेकर उन्हें ट्रोल भी किया था. हालांकि अब फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई है तो अब यहां देखें कुछ ट्वीट. 

ये भी पढ़ें: कन्नड़ पर दिए बयान पर क्यों माफ़ी को तैयार नहीं हैं कमल हासन, कर्नाटक में क्या होगा Thug Life का अंजाम?

ठग लाइफ में कमल हासन, तृष्णा और अभिरामी के अलावा सिलंबरासन टीआर, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेल्वन, नासर, जोजू जॉर्ज, महेश मांजरेकर, अली फजल, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी नजर आने वाले हैं. एआर रहमान ने इस फिल्म का म्यूजिक दिया है. इसकी टक्कर 6 जून को रिलीज हो रही बॉलीवुड फिल्म हाउजफुल 5 से होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement