Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Thug Life Collection Day 2: दूसरे ही दिन आधी कमाई पर पहुंची Kamal Haasan की फिल्म, शुक्रवार को कमाए इतने करोड़

मणि रत्नम (Mani Ratnam) के निर्देशन में बनी और कमल हासन (Kamal Haasan) स्टारर फिल्म ठग लाइफ(Thug Life) ने दूसरे दिन अपने कलेक्शन से आधी कमाई की है.

Latest News
Thug Life Collection Day 2: दूसरे ही दिन आधी कमाई पर पहुंची Kamal Haasan की फिल्म, शुक्रवार को कमाए इतने करोड़

Thug Life

Add DNA as a Preferred Source

मणि रत्नम (Mani Ratnam) के निर्देशन में बनी और कमल हासन (Kamal Haasan) स्टारर फिल्म ठग लाइफ(Thug Life) 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि फिल्म को कर्नाटक में कमल हासन के भाषा वाले बयान के बाद रिलीज नहीं किया गया है. जिसके कारण ठग लाइफ की कमाई पर भी असर पड़ा है. वहीं, पहले दिन के मुकाबले में मूवी की दूसरे दिन कमाई आधी रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर. 

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ठग लाइफ ने शुक्रवार को सिर्फ 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है. क्योंकि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ की कमाई की थी. दो दिनों में फिल्म ने 23 करोड़ कमाए है. दूसरे दिन कमाई में आई कमी से साफ जाहिर होता है कि विवाद का असर पड़ रहा है और लोगों को फिल्म पसंद नहीं आ रही है. 

वहीं, दूसरी ओर ठग लाइफ के एक दिन बाद यानी कि 6 जून को रिलीज हुई हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन 23 करोड़ की कमाई की है.

यह भी पढ़ें- Thug life Collection Day 1: कन्नड़ भाषा विवाद के बाद भी कमल हासन की फिल्म ने की बेहतर शुरुआत, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

ठग लाइफ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है. जिसमें कमल हासन के अलावा तृषा कृष्णन, अभिरामा, रवि मोहन, सिलंबरासन टीआर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. बता दें कि मणिरत्नम और कमल हासन फिल्म नायकन के बाद ठग लाइफ में साथ दिखे हैं. 

जानें क्या है कन्नड़ भाषा विवाद

कन्नड़ भाषा विवाद को लेकर बात करें तो कमल हासन ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि कन्नड़ तमिल भाषा से उत्पन्न है. जिसके बाद कर्नाटक में जमकर विवाद हुआ है और लोगों ने एक्टर से माफी मांगने के लिए कहा. इस विवाद के बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बैन लगा दिया. हालांकि एक्टर ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया और उन्होंने कहा कि उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement