साउथ सिनेमा
कमल हासन (Kamal Haasan) स्टारर और मणिरत्नम (Mani ratnam) के निर्देशन में बनी गैंगस्टर ड्रामा ठग लाइफ (Thug Life) का कलेक्शन तीन दिनों में 30 करोड़ के पार चला गया है.
कमल हासन (Kamal Haasan) स्टारर और मणिरत्नम (Mani ratnam) के निर्देशन में बनी गैंगस्टर ड्रामा ठग लाइफ (Thug Life) 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. साल 1987 की फिल्म नायकन के 38 साल बाद मणिरत्नम और कमल हासन साथ आए है. हालांकि इस बार दोनों की जोड़ी कमाल नहीं कर पाई है. क्योंकि ठग लाइफ को दर्शकों के नेगेटिव रिव्यू ज्यादा मिल रहे हैं. लोग इस को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं. यहां तक कि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कुछ खास नहीं है.
दरअसल, ठग लाइफ ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में 53 प्रतिशत की गिरावट आई और फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, एंटरटेनमेंट पोर्टल सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ठग लाइफ ने तीसरे दिन थोड़ी बढ़त बनाई. इस फिल्म ने शनिवार 7 जून को 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह से तीन दिनों में कुल कमाई 30.15 करोड़ रुपये हो गई है. दुनिया भर में इसके कलेक्शन की बात करें तो मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म ने दुनिया भर में दो दिनों में कुल 52 करोड़ रुपये की कमाई की है.
यह भी पढ़ें- Thug Life twitter Review: लोगों को कैसी लगी कमल हासन की फिल्म, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू
कमल हासन के अलावा ठग लाइफ में सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेल्वन, नासर, जोजू जॉर्ज, महेश मांजरेकर, अली फजल और रोहित सराफ नजर आए थे.
यह भी पढ़ें- Thug Life की रिलीज के लिए हाई कोर्ट पहुंचे Kamal Haasan, Kannada भाषा विवाद के बीच एक्टर ने लगाई गुहार
वहीं, कमल हासन के विवाद को लेकर बात करें तो ठग लाइफ रिलीज से पहले उन्होंने एक इवेंट में बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि तमिल से कन्नड़ का जन्म हुआ है. इस विवाद के बाद जमकर कमल हासन की आलोचना हुई थी. इसके बाद उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी और लोगों ने उन्हें माफी मांगने को कहा था. कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने घोषणा की थी कि जब तक कमल हासन ऑफिशियल तौर से माफी नहीं मांगते, तब तक उनकी फिल्म ठग लाइफ कर्नाटक में रिलीज नहीं होने दी जाएगी. हालांकि एक्टर ने माफी मांगने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने कन्नड़ के बारे में कोई अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है. विवाद के जवाब में कर्नाटक हाई कोर्ट ने 10 जून को होने वाली अगली सुनवाई तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से