Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

The Raja Saab Teaser: Prabhas की हॉरर कॉमेडी फिल्म में दिखेगा संजय दत्त का भूतिया अंदाज, हैरान कर देगा टीजर

प्रभास (Prabhas) की हॉरर कॉमेडी द राजा साब (The Raja Saab) का आज मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) का हैरान करने वाला अवतार दिखाई देगा.

Latest News
The Raja Saab Teaser: Prabhas की हॉरर कॉमेडी फिल्म में दिखेगा संजय दत्त का भूतिया अंदाज, हैरान कर देगा टीजर

The Raja Saab

Add DNA as a Preferred Source

प्रभास (Prabhas) स्टारर फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है. वहीं अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि आज मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है.फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) का अवतार काफी चौंकाने वाला है. इसमें वह भूतिया अंदाज में दिखाई देंगे. इस मूवी में प्रभास के अलावा मालविका मोहन (Malavika Mohanan), निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal) नजर आने वाली हैं.इस फिल्म का डायरेक्शन मारुति ने किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के टीजर पर.

फिल्म का टीजर की शुरुआत एक हवेली से होती है, जहां पर एक वॉइस ओवर के दौरान संजय दत्त कहते हैं कि यह घर मेरा शरीर है, यह दौलत मेरी रूह है, मेरे जाने के बाद भी इसे मैं ही भोगूंगा. इसके बाद प्रभास की एंट्री होती है. इस दौरान कई हैरान करने वाली चीजें दिखाई देती है. टीजर में फ्रेम से निकलता हुआ भूत, कई डराने वाली चीजें दिखाई देती है. इसके बाद प्रभास का एक्शन अवतार भी देखने को मिलता है. फिल्म में इसके निधि अग्रवाल की एंट्री होती है. जिसके साथ वह रोमांटिक अंदाज में नजर आती हैं. इसके बाद मालविका मोहनन दिखाई देती है और वह बोल्ड अंदाज में इस टीजर में नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें- Prabhas की दुल्हनिया की चर्चा, पर रूको जरा..असली ट्विस्ट तो यहां है!

लोगों ने किए कमेंट्स

इसके बाद संजय दत्त भूतिया अंदाज में दिखते हैं. उनका यह अवतार देख लोग भी हैरान रह गए. फिल्म में बोमन ईरानी भी नजर आए हैं. वहीं, टीजर रिलीज होने के बाद फैंस कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, '' वाह क्या टीजर है, प्रभास बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगा. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, '' पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बस एक यही अभिनेता हैं जो अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करने का दम रखते हैं 
इतना तो मान गया प्रभास सर महान अभिनेता हैं.

यह भी पढ़ें- Kannappa में दिखा Prabhas का 'रुद्रा रूप', शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म में प्रभास, मालविका मोहन, निधि अग्रवाल के अलावा रिद्धि कुमार, संजय दत्त, बोमन ईरानी नजर आने वाले हैं. फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement