Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

The GOAT review: बंपर ओपनिंग के लिए तैयार है Vijay की फिल्म? आ गया पहला रिव्यू, यहां जानें क्या कहती है पब्लिक

The GOAT फिल्म आज रिलीज हो गई है. Vijay की इस मूवी को पहले दिन लोगों का धांसू रिस्पॉन्स मिल रहा है. अगर आप भी इसे देखने का प्लान बना रहे हैं तो यहां देखें क्या कहती है पब्लिक.

Latest News
The GOAT review: बंपर ओपनिंग के लिए तैयार है Vijay की फिल्म? आ गया पहला रिव्यू, यहां जानें क्या कहती है पब्लिक

The GOAT film

Add DNA as a Preferred Source

साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (The Greatest of All Time) आज यानी 5 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में एक्टर पिता और बेटे के डबल रोल में नजर आए हैं. इसके ट्रेलर और एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर साफ था कि साउथ के लोग उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब हैं. ऐसे में रिलीज के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू भी आ गए हैं जिसकी मानें तो ये पहले दिन धांसू ओपनिंग करने वाली है. फैंस इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.

थलपति विजय की फिल्म द गोट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आज आखिरकार ये रिलीज हो गई है. इस एक्शन ड्रामा फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में  एक्शन के अलावा खतरनाक स्टंट देखने को मिले जिसकी झलक ट्रेलर में भी मिली है. वहीं विजय का डबल रोल भी लोगों को काफी पसंद आया है. इस मूवी को वेंकट प्रभु ने डायरेक्ट किया है.

कई फैन पेज ने विजय की फिल्म की खूब तारीफ की है. कुछ ने तो इसे 2024 की ब्लॉकबस्टर मूवी बता दिया है. ऐसे में उम्मीद है कि पहले दिन ये साउथ में धांसू ओपनिंग करेगी. वहीं सोशल मीडिया पर 'द गोट' के हैशटैग काफी ट्रेंड कर रहे हैं और फिल्म को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है.


ये भी पढ़ें: The GOAT: Thalapathy Vijay का ऐसा धमाका पहले कभी नहीं देखा होगा, फिल्म में भरा है एक्शन ही एक्शन


यहां देखें क्या कहती है पब्लिक: 

 


ये भी पढ़ें: 'तमिलनाडु का अगला CM!', चुनावी रण में उतरे साउथ स्टार Vijay, पार्टी के झंडे को किया लॉन्च, फैंस का मिल रहा फुल सपोर्ट


बता दें कि विजय को साल 2023 में आई फिल्म लियो (Leo) में आखिरी बार देखा गया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. इसके बाद फैंस उनकी अगली मूवी को इंतजार कर रहे थे. लियो के बाद एक्टर इस फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को लेकर बिजी थे. लियो में तृषा कृष्णन और संजय दत्त नजर आए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि एक्टर फिल्म द गोट के बाद पॉलिटिक्स में ध्यान देंगे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement