Advertisement

Instagram पर आते ही छा गए Thalapathy Vijay, चंद घंटों में 2 मिलियन के ज्यादा लोगों ने कर डाला फॉलो

Thalapathy Vijay ने आखिरकार अपना इंस्टाग्राम डेब्यू कर लिया. उन्होंने पहला पोस्ट कर फैंस का संडे यादगार बना दिया. फैंस उन्हें देख काफी एक्साइटेड हैं.

Latest News
Instagram पर आते ही छा गए Thalapathy Vijay, चंद घंटों में 2 मिलियन के ज्यादा लोगों ने कर डाला फॉलो

Thalapathy Vijay 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है. हो भी क्यों ना आखिर उनके पास खुशी का कारण जो है. आज तमिल एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम (Thalapathy Vijay Instagram) पर अपना डेब्यू किया. फिर क्या था कुछ ही समय में उनके फॉलेवर्स मिलियन में पहुंच गए. एक्टर ने पहले पोस्ट में अपनी एक फोटो शेयर की है.

तमिल एक्टर थलपति विजय ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है. अपनी पहली तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हैलो नानबास और नानबिस.' देखते ही देखते इंस्टा पर उनके फॉलेवर्स रॉकेट की स्पीड से बढ़ने लगे. कुछ ही घंटों में उनके मिलियन में फॉलोवर्स थे. 

देखें एक्टर का पहला पोस्ट:  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

इस फोटो को अब तक मिलियन में लाइक्स और लाखों में कमेंट मिल चुके हैं. फैंस उनका इंस्टाग्राम पर वेलकम कर रहे हैं. इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में उन्होंने लिखा, "एक्टर विजय के ऑफिस द्वारा संचालित आधिकारिक पेज."

ये भी पढ़ें: Thalapathy 67: शानदार है थलापति Vijay की फिल्म की स्टारकास्ट, Sanjay Dutt की हुई धांसू एंट्री

आखिरी बार एक्टर मास्टर और वारिसु जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आए थे. अब वो Thalapathy 67 में नजर आने वाले हैं. फिल्म में विजय के अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt) नजर आएंगे. वहीं एक्ट्रेस त्रिशा (Trisha Krishnan) 14 साल बाद विजय के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगी. इसके अलावा मलयालम एक्टर मैथ्यू थॉमस (Mathew Thomas) कॉलीवुड में अपनी शुरुआत करते नजर आएंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement