Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Vijay के लिए इफ्तार पार्टी बनी मुसीबत, अब साउथ स्टार के खिलाफ जारी हुआ फतवा

Thalapathy Vijay ने रमजाम के महीने में एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था जिसको लेकर काफी बवाल मचा. अब उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया है.

Latest News
Vijay के लिए इफ्तार पार्टी बनी मुसीबत, अब साउथ स्टार के खिलाफ जारी हुआ फतवा

Thalapathy Vijay 

Add DNA as a Preferred Source

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) बीते कई दिनों से चर्चा में हैं. वो किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि इफ्तार पार्टी आयोजित करने को लेकर विवादों में हैं. उन्होंने रमजान के पाक महीने में मुसलमान भाइयों के लिए इफ्तार (Thalapathy Vijay Iftar party controversy) का आयोजन किया था जिसमें वो खुद भी मौजूद रहे. इसके बाद बवाल हो गया और उनके खिलाफ चेन्नई में शिकायत दर्ज कराई गई थी. अब एक्टर के खिलाफ फतवा जारी किया गया है और उन्हें मुस्लिम विरोधी बताया जा रहा है.

दरअसल रमजान के महीने में तमिल सुपरस्टार और पॉलिटिशियन जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ थलपति विजय ने मुसलमानों के लिए एक बहुत बड़ी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. इस इफ्तार पार्टी के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे थे. इसको लेकर खूब बवाल हुआ था. अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चश्मे दारुल इफ्ता के मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने विजय पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया है.

एएनआई से बात करते हुए रजवी बरेलवी ने बताया कि विजय की फिल्मों में मुसलमानों को नकारात्मक रूप से दिखाया है. साथ ही कहा गया कि इफ्तार पार्ट में जुआ और शराब पीने वालों को शामिल किया गया था. ऐसे में मुसलमानों की छवि खराब करने को लेकर उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: इफ्तार पार्टी के चलते बुरे फंसे Vijay Thalapathy, लगा मुसलमानों का अपमान करने का आरोप, FIR दर्ज

रिजवी ने कहा 'उन्होंने (विजय) एक राजनीतिक पार्टी बनाई है और मुसलमानों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं पर उन्होंने अपनी फिल्मों में मुसलमानों को आतंकवाद फैलाने वालों के रूप में नकारात्मक रूप से चित्रित किया है. उनकी इफ्तार पार्टी में जुआरियों और शराब पीने वालों को आमंत्रित किया गया था. ऐसे में तमिलनाडु के सुन्नी मुसलमान नाराज हैं और उन्होंने फतवा मांगा. इसलिए, मैंने अपने जवाब में फतवा जारी किया है जिसमें कहा गया है कि मुसलमानों को विजय के साथ खड़ा नहीं होना चाहिए.'

ये भी पढ़ें: Vijay Thalapathy ने टोपी पहन दी इफ्तार पार्टी, ट्रोलर्स बोले-रमजान पर कर रहे राजनीति

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement