Advertisement

Thalapathy 68: धमाकेदार होगी Thalapathy Vijay की ये फिल्म, अनाउंसमेंट वीडियो ने मचाया तहलका, जानें कब होगी रिलीज

Thalapathy Vijay की फिल्म Thalapathy 68 का ऐलान हो गया है. यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका एक वीडियो सामने आया है जिसने हलचल मचा दी है.

Latest News
Thalapathy 68: धमाकेदार होगी Thalapathy Vijay की ये फिल्म, अनाउंसमेंट वीडियो ने मचाया तहलका, जानें कब होगी रिलीज

Thalapathy 68: Vijay 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसी बीच उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली फिल्म थलपति 68 (Thalapathy 68) की घोषणा कर दी है. विजय ने एक वीडियो शेयर किया है जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. इस फिल्म को वेंकट प्रभु (Venkat Prabhu) डायरेक्ट करेंगे. खास बात ये है कि दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करने वाले हैं. 

विजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी इस फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है. इस एक मिनट और अठारह सेकेंड की क्लिप ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और ये तेजी से वायरल हो गई है. इस फिल्म का म्यूजिक युवान शंकर राजा तैयार करेंगे. कहा जा रहा है कि ये फिल्म काफी बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और ये अगले साल रिलीज होगी. 

वहीं फिल्म के लिए टाइटल की घोषणा और बाकी कलाकारों का नाम भी मेकर्स और प्रोडक्शन टीम तय समय में अनाउंस कर देंगे. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

ये भी पढ़ें: Instagram पर आते ही छा गए Thalapathy Vijay, चंद घंटों में 2 मिलियन के ज्यादा लोगों ने कर डाला फॉलो

हाल ही में विजय वारिसु में नजर आए थे. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके बाद उनकी फिल्म Thalapathy 67 को लेकर भी काफी चर्चा थी. फिल्म की स्टारकास्ट सामने आ गई है. इस फिल्म में विजय के अलावा संजय दत्त नजर आएंगे जो इस फिल्म को और खास बनाने वाला है. वहीं एक्ट्रेस त्रिशा (Trisha Krishnan) 14 साल बाद विजय के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगी. इसके अलावा मलयालम एक्टर मैथ्यू थॉमस (Mathew Thomas) कॉलीवुड में अपनी शुरुआत करते नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: Thalapathy 67: शानदार है थलापति Vijay की फिल्म की स्टारकास्ट, Sanjay Dutt की हुई धांसू एंट्री

इससे पहले खबर थी कि महेंद्र सिंह धोनी की 'धोनी प्रोडक्शन' फिल्म 'थलपति 68' का निर्माण कर सकती है. कहा ये भी गया था कि इस फिल्म में धोनी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं. दोनों के फैंस इससे काफी खुश हो गए थे लोगों को आधिकारिक घोषणा की उम्मीद थी पर फिलहाल ऐसा होगा कि नहीं ये तो मेकर्स ही बता सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement