Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटका, किडनी फेलियर के कारण इस एक्टर का हुआ निधन

तेलुगु फिल्म जगत के दिग्गज एक्टर Venkat Raj का निधन हो गया है. शुक्रवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका किडनी फेल होने से निधन हो गया.

Latest News
साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटका, किडनी फेलियर के कारण इस एक्टर का हुआ निधन

Venkat Raj

Add DNA as a Preferred Source

कोटा श्रीनिवास के निधन के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर वेंकट राज का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है. वेंकट राज को फिश वेंकट के नाम से भी जाना जाता था. बीते शुक्रवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका किडनी फेल होने से निधन हो गया. इस खबर से सभी लोग सदमे में हैं.ॉ

कॉमेडी से लेकर खलनायक वाले रोल निभाकर लोगों के दिलों में बसे वेंकट पिछले 9 महीनों से दोनों किडनी फेल होने के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डायलिसिस और व्यापक उपचार के बावजूद, हाल ही में उनकी हालत बिगड़ गई थी. इसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के प्रयास किया पर असफल रहे.

गुल्टे की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर किडनी और लिवर संबंधी गंभीर जटिलताओं से पीड़ित थे. पिछले कुछ हफ्तों में उनकी सेहत में काफी गिरावट आई थी. स्थिति गंभीर होने पर, उनके परिवार ने उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगनी शुरू की थी. उनकी बेटी श्रावंथी ने सार्वजनिक रूप से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें जीवन रक्षक किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तत्काल 50 लाख रुपये की आवश्यकता है.

ये भी पढ़ें: फेमस साउथ एक्ट्रेस B Saroja Devi का हुआ निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

एक्टर 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्हें आखिरी बार तेलुगु कॉमेडी थ्रिलर फिल्म Coffee with a Killer में देखा गया था. फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement